गोरखपुर में अचानक होटल को घेर हंगामा करने लगे ग्रामीण, बंद कमरे में मिले 12 जोड़े
गोरखपुर के झंगहा इलाके में देवरिया हाईवे पर स्थित क्राउन होटल पर ग्रामीणों ने अनैतिक गतिविधियों का आरोप लगाते हुए धावा बोला। होटल से 12 युवक-युवतियों को निकाला गया। ग्रामीणों का कहना है कि होटल में नाबालिगों का आना-जाना लगा रहता था और संचालक को पहले भी चेतावनी दी गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जागरण संवाददाता, झंगहा (गोरखपुर)। देवरिया हाईवे पर दुबियारी पुल के पास स्थित क्राउन होटल पर शनिवार की सुबह ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। संचालक पर अनैतिक गतिविधि में लिप्त होने का आरोप लगा महिलाओं के साथ पुरुषों ने होटल को घेर लिया। हंगामे के बीच होटल से 12 युवक-युवतियों को बाहर निकाला गया। सीओ चौरीचौरा आरोप की जांच कर रहे हैं।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि होटल में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियां चल रही थीं।कई बार यहां नाबालिग लड़के व लड़कियों का भी आना-जाना है। इसको लेकर संचालक को चेतावनी दी गई थी, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ।
गांव के राजेश यादव, सुखदेव पासवान संतोष पाल, राम सिंह यादव, विकास, कृष्ण मोहन, बबलू ने बताया कि होटल अवैध तरीके से चल रहा है और इलाके के माहौल को बिगाड़ रहा है।झंगहा पुलिस को तहरीर दी गई है।
यह भी पढ़ें- UP News: अपमानजनक व्यवहार करना होटल विक्रम पैलेस को पड़ा भारी, कोर्ट ने लगाया ऐसा जुर्माना; जानकर हो जाएंगे हैरान
सीओ चौरीचौरा अनुराग कुमार सिंह ने बताया आरोप की जांच कराई जा रही है।साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई होगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।