विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर में तीन दिन तक चलेगा गीडा दिवस, 30 नवंबर से होगा आगाज

Published: Wed, 11 Nov 2026 12:43 PM (IST)

गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) का स्थापना दिवस इस बार तीन दिनों तक मनाया जाएगा, जो 30 नवंबर से 2 ...और पढ़ें

एक और दो दिसंबर को भी होंगे आयोजन, प्रदेशभर से उद्यमियों होंगे शामिल। जागरण

एक और दो दिसंबर को भी होंगे आयोजन, प्रदेशभर से उद्यमियों होंगे शामिल। जागरण

HighLights

  1. गीडा दिवस 30 नवंबर से 2 दिसंबर तक चलेगा।

  2. औद्योगिक विकास, उद्यमिता और स्थानीय उत्पादों पर जोर।

  3. पहली बार ओडीओसी सहित 150 से अधिक स्टॉल।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) का स्थापना दिवस इस बार तीन दिनों तक मनाया जाएगा। 30 नवंबर से शुरू होकर एक और दो दिसंबर तक चलने वाले गीडा दिवस में औद्योगिक विकास, उद्यमिता और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने पर विशेष जोर रहेगा। इस दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों से आने वाले उद्यमी अपने उत्पादों और औद्योगिक गतिविधियों की जानकारी देंगे। आयोजन में पहली बार ओडीओसी (वन डिस्ट्रिक्ट वन क्यूसिन) समेत 150 से ज्यादा स्टाल लगाए जाएंगे। इससे स्थानीय खानपान और पारंपरिक उत्पादों को नई पहचान देने का प्रयास होगा।

गीडा की ओर से आयोजन को पिछले वर्षों की तुलना में अधिक व्यापक बनाने की तैयारी की जा रही है। तीन दिवसीय आयोजन के जरिए गीडा अपनी औद्योगिक पहचान को और मजबूत करने के साथ ही प्रदेश के उद्यमियों को कारोबार के नए अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास करेगा। अलग-अलग जिलों के उत्पादों और उद्यमियों की भागीदारी से यह आयोजन औद्योगिक गतिविधियों के साथ स्थानीय उत्पादों और खानपान को भी एक बड़ा मंच देने का माध्यम बनेगा।

इसके साथ ही तीन दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में उद्यमियों, निवेशकों और आम लोगों को एक मंच पर लाने की कोशिश होगी। विभिन्न जिलों से आने वाले उद्यमी अपने उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे। इसके साथ ही एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना के तहत तैयार किए गए उत्पादों के स्टाल भी लगाए जाएंगे। इन स्टालों के माध्यम से प्रदेश के अलग-अलग जिलों की पारंपरिक कारीगरी, हस्तशिल्प और विशिष्ट उत्पादों को प्रदर्शित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर के गोलघर का बदलेगा लुक, चौड़े डिवाइडर और डिजाइनर लाइटों से चमकेगा प्रमुख बाजार

इस बार आयोजन का एक खास आकर्षण ओडीओसी के स्टाल होंगे। पहली बार इस श्रेणी को भी गीडा दिवस में जगह दी जा रही है। इसके तहत अलग-अलग जिलों के प्रसिद्ध व्यंजनों और खानपान से जुड़े उत्पादों को प्रदर्शित किया जाएगा। इससे न केवल स्थानीय खाद्य उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी, बल्कि लोगों को प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों के पारंपरिक स्वाद से भी परिचित होने का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के रास्ते में रोड़ा, भगवानपुर में किसानों के कब्जे से अटकी सर्विस रोड



इस बार गीडा दिवस तीन दिनों तक आयोजित होगा। 30 नवंबर के साथ एक और दो दिसंबर को भी कार्यक्रम होंगे। इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों के उद्यमी शामिल होंगे। ओडीओपी के स्टाल लगाए जाएंगे और पहली बार ओडीओसी के स्टाल भी आयोजन का हिस्सा होंगे। इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं।

-

-रामप्रकाश, एसीईओ, गीडा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।