धनतेरस-दीपावली पर नगर निगम का तोहफा, तीन दिन गोरखपुर में फ्री रहेगी पार्किंग
गोरखपुर नगर निगम ने धनतेरस और दीपावली पर बाजारों में खरीदारी करने वालों के लिए बड़ी राहत दी है। छह ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
धनतेरस और दीपावली पर तीन दिन मुफ्त पार्किंग।
नगर निगम के सभी पार्किंग स्थलों पर सुविधा लागू।
दोपहिया और चारपहिया वाहनों से शुल्क नहीं।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। धनतेरस और दीपावली पर बाजारों में खरीदारी के लिए निकलने वालों को नगर निगम ने बड़ी राहत दी है। त्योहार पर वाहन खड़ा करने के लिए अब जेब ढीली नहीं करनी पड़ेगी। नगर निगम ने शहर में अपने सभी संचालित पार्किंग स्थलों पर तीन दिन तक दोपहिया और चारपहिया वाहनों की पार्किंग निश्शुल्क कर दी है। छह से आठ नवंबर तक किसी भी वाहन से पार्किंग शुल्क नहीं लिया जाएगा।
नगर निगम की इस पहल से बाजारों में खरीदारी करने आने वाले लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। धनतेरस और दीपावली पर गोलघर समेत प्रमुख बाजारों में खरीदारों की भीड़ बढ़ जाती है। ऐसे में पार्किंग शुल्क से राहत मिलने के साथ ही लोगों को वाहन खड़ा करने में भी सुविधा होगी।
अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार ने बताया कि धनतेरस और दीपावली पर आम नागरिकों की सुविधा और जनहित को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। नगर निगम के सभी पार्किंग संचालकों और प्रभारियों को आदेश का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित अवधि में किसी भी दोपहिया या चारपहिया वाहन से पार्किंग शुल्क नहीं लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान पार्किंग व्यवस्था सुचारु रखने और नागरिकों को किसी तरह की परेशानी न होने देने के लिए भी जरूरी निर्देश दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें- 109 साल की उम्र में एनई रेलवे मजदूर यूनियन के पूर्व महामंत्री केएल गुप्ता का निधन, 60 बार संभाला महामंत्री का पद
इन बातों का रखना होगा ध्यान
निश्शुल्क पार्किंग की सुविधा के दौरान भी सुरक्षा से समझौता नहीं होगा। ज्वलनशील पदार्थ, विस्फोटक, प्रतिबंधित और अन्य संदिग्ध सामग्री लेकर आने वाले वाहनों को पार्किंग में खड़ा करने की अनुमति नहीं होगी। यह प्रतिबंध पहले की तरह लागू रहेगा। इसके अलावा मासिक पास पर भी यह आदेश लागू नहीं होगा। नगर निगम ने पार्किंग संचालकों को आम नागरिकों को इस व्यवस्था की जानकारी देने और दीपावली के दौरान पार्किंग का संचालन व्यवस्थित ढंग से सुनिश्चित करने को कहा है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।