गोरखपुर में ई-रिक्शा चालक ने महिला से की अश्लीलता, विरोध पर मारपीट; पुलिस जांच में जुटी
गोरखपुर में एक महिला के साथ ई-रिक्शा चालक ने अश्लील हरकतें कीं और विरोध करने पर मारपीट भी की। पुलिस ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
ई-रिक्शा चालक ने महिला से की अश्लील हरकतें।
विरोध करने पर चालक ने महिला से मारपीट की।
गोरखनाथ पुलिस ने अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। गोरखनाथ क्षेत्र में अस्पताल से ई-रिक्शा से घर लौट रही महिला के साथ अश्लील हरकत और मारपीट का मामला सामने आया है। चिलुआताल क्षेत्र की 35 वर्षीय महिला का आरोप है कि ई-रिक्शा चालक रास्ते भर अश्लील गाने गाता रहा और उससे अभद्र बातें करने की कोशिश करता रहा।
विरोध करने पर मारपीट की। नकहा जंगल तिराहे पर महिला ने रिक्शा रुकवाकर पति को फोन कर बुलाया। पति ने चालक से पूछताछ की तो वह गाली-गलौज करने लगा। पीड़िता की तहरीर पर गोरखनाथ पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 14 अक्टूबर को वह एक निजी अस्पताल में उपचार कराने गई थी। वहां से घर लौटने के लिए उसने बैटरी रिक्शा लिया। आरोप है कि रास्ते में चालक अश्लील गाने गाने लगा और कई बार उससे अभद्र बातें करने की कोशिश की। इससे महिला असहज हो गई। उसने चालक की हरकतों का विरोध किया, लेकिन वह नहीं माना।
महिला के अनुसार, नकहा जंगल तिराहे पर पहुंचने पर उसने रिक्शा रुकवा दिया और पति को फोन कर बुलाया। पति के पहुंचने पर उसने चालक की हरकतों की जानकारी दी। आरोप है कि पति ने जब चालक से इस बारे में पूछताछ की तो वह उल्टे महिला से ही गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद पीड़िता ने गोरखनाथ थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दी।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर ट्रांसपोर्टनगर में अब छह मंजिला होगा कमर्शियल कॉम्प्लेक्स, शासन से मिली अनुमति
गोरखनाथ थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर बुधवार रात अज्ञात ई-रिक्शा चालक के खिलाफ अश्लील हरकत और मारपीट के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। चालक की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
