विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर में कुतिया बनी दुल्हन, कुत्ते की धूमधाम से निकली बारात; अनोखी शादी में लोगों ने खूब उड़ाई दावत

Published: Sun, 11 Oct 2026 06:00 PM (IST)Updated: Sun, 11 Oct 2026 06:18 PM (IST)

गोरखपुर के जसवल बाजार में विवेक भूषण सहानी ने अपने पालतू कुत्ते जय और कुतिया गुड़िया की धूमधाम से शादी कराई।

News Article Hero Image

HighLights

  1. गोरखपुर में पालतू कुत्ते जय और कुतिया गुड़िया की शादी।

  2. हाथी, घोड़े और बैंड-बाजे के साथ धूमधाम से निकली बारात।

  3. लाखों रुपये खर्च कर गांव वालों को दिया गया भोज।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। शादियों में आपने दूल्हे की बारात निकलते, बैंड-बाजे की धुन पर बरातियों को थिरकते और मेहमानों को दावत उड़ाते तो खूब देखा होगा, लेकिन क्या कभी किसी पालतू कुत्ते की शादी में हाथी-घोड़े और बैंड-बाजे के साथ बारात निकलते देखी है?

गोरखपुर जिले के पीपीगंज क्षेत्र के जसवल बाजार गांव में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। यहां विवेक भूषण सहानी ने अपने पालतू कुत्ते जय की शादी पालतू कुतिया गुड़िया के साथ पूरे धूमधाम से कराई। इस अनोखी शादी में लाखों रुपये खर्च किए जाने की चर्चा है। शादी में गांव के लोगों को भी भोज कराया गया।

हाथी-घोड़े के साथ बैंड-बाजे की व्यवस्था

पीपीगंज क्षेत्र के जसवल बाजार निवासी विवेक भूषण सहानी ने शनिवार को अपने पालतू कुत्ते जय और कुतिया गुड़िया की शादी को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। शादी के आयोजन में हाथी-घोड़े के साथ बैंड-बाजे की व्यवस्था की गई। पूरे पारंपरिक अंदाज में आयोजित इस शादी को देखने के लिए लोगों में उत्सुकता रही। आयोजन में गांव के लोगों ने भी हिस्सा लिया और भोज का आनंद उठाया।

जय और गुड़िया के लिए बन रहा पक्का मकान

विवेक भूषण सहानी का अपने पालतू जानवरों के प्रति लगाव इस अनोखे आयोजन तक ही सीमित नहीं है। बताया जा रहा है कि वह जय और गुड़िया के रहने के लिए पक्का मकान भी बनवा रहे हैं। दोनों के लिए अलग से रहने की व्यवस्था करने की उनकी पहल भी गांव में चर्चा का विषय बनी हुई है।

सोशल मीडिया पर भी छाई अनोखी शादी

जय और गुड़िया की शादी की चर्चा अब गांव से निकलकर आसपास के क्षेत्र तक पहुंच गई है। हाथी-घोड़े, बैंड-बाजे और भोज के साथ आयोजित इस अनोखी शादी को लेकर सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा हो रही है। आमतौर पर इंसानों की शादियों में दिखने वाली रस्मों और भव्य आयोजनों को पालतू कुत्तों की शादी में देखने की बात लोगों के लिए कौतूहल का विषय बनी हुई है। क्षेत्र में इस अनोखी शादी की चर्चा हर किसी की जुबान पर है।

यह भी पढ़ें- साढ़े तीन साल के 'जेरी' को ले गए चोर, बोले- 'कुत्ता नहीं सब्जी है', मालिक ने रखा 25 हजार इनाम

यह भी पढ़ें- VIDEO: मालिक को बचाने को गुलदार से भिड़ा कुत्ता, इससे गुलदार पेड़ पर जा बैठा, 2 घंटे बाद दूसरे किसान को हमला कर किया घायल