साढ़े तीन साल के 'जेरी' को ले गए चोर, बोले- 'कुत्ता नहीं सब्जी है', मालिक ने रखा 25 हजार इनाम
डबवाली में साढ़े तीन साल का पग डॉग 'जेरी' गायब हो गया है, जिसके मालिक राजीव बांसल ने उसे ढूंढने ...और पढ़ें

हरियाणा में कुत्ते के लिए अनोखा प्यार।
HighLights
डबवाली से साढ़े तीन साल का पग डॉग 'जेरी' लापता
मालिक ने जेरी की वापसी के लिए 25 हजार का इनाम रखा
सीसीटीवी में दो लोग डॉग को ले जाते हुए दिखे
संवाद सहयोगी, डबवाली। हरियाणा के सिरसा जिले के उपनगर डबवाली में एक डागी गायब हो गया है। पग नस्ल के इस डागी की सूचना देने वाले को डागी मालिक ने 25 हजार रुपये ईनामी राशि देने का ऐलान किया है।
डागी मालिक ने सीसीटीवी फुटेज वायरल की है। जिसमें इलेक्ट्रोनिक स्कूटी सवार दो लोग डागी को लेजा रहे हैं। डबवाली निवासी रीगल रेस्टोरेंट मालिक राजीव बांसल रिंकू ने बताया कि उन्होंने पग नस्ल का डागी पाला हुआ है। जिसका नाम जेरी है।
डबवाली के पुराना डाकघर से गायब हुआ 'जेरी'
18 सितंबर की शाम को वह एकाएक डबवाली के पुराना डाकघर क्षेत्र स्थित उनके घर से बाहर आ गया। उसके बाद नहीं मिला। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज देखी तो बाजार में एक स्कूटी पर सवार दो लोग उसे लेजाते हुए नजर आए।
उन्होंने कई दुकानों, मकानों के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल दिए। इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर स्कूटी सवारों की पहचान हो गई है। 23 सितंबर को वे स्कूटी सवारों के घर पर पहुंचे।
वहां जेरी नहीं मिला, हालांकि यह स्वीकार किया कि स्कूटी पर वे ही सवार हैं। सवाल यह है कि फिर जेरी कहां है? जवाब मिला कि डागी नहीं है, जिसे आप डागी समझ रहे हैं, वह सब्जी है।

2023 में लाए थे जेरी
राजीव बांसल के अनुसार वर्ष 2023 में वे पग नस्ल के पिल्ले को घर लेकर आए थे। नाम रखा था जेरी। 22 फरवरी को उसका जन्म दिन मनाते हैं। इस मौके पर केक काटते हैं। पूरा परिवार सेलिब्रेट करता है।
जेरी उनके लिए महज एक डागी नहीं, बल्कि पारिवारिक सदस्य है। 18 सितंबर को वह गायब हुआ था। आज छटा दिन है। वे परेशान हो गए हैं। क्योंकि डागी वफादार होते हैं।
— hema sharma nainwal (@Hemanainwal) September 23, 2026
कई वीडियो ऐसी सामने आई हैं कि डागी जिस परिवार में रहता है, उसे अपना समझने लगता है। परिवार कुछ समय के लिए अलग होता है तो डागी दम तोड़ देता है। हम उसकी जान के लिए परवाह कर रहे हैं। तभी उसकी खोज कर रहे हैं।
पहले 10 हजार, अब 25 हजार का ईनाम
जिस दिन जेरी गायब हुआ था। राजीव बांसल रिंकू ने पहले 5100 का ईनाम रखा था। वह नहीं मिला तो कुछ घंटों बाद ईनामी राशि 11 हजार कर दी। दो दिन बाद भी डागी का सुराग नहीं मिला तो जेरी की सूचना देने वाले को 25 हजार रुपये का ईनाम देने की घोषणा कर दी।
हालांकि पग नस्ल के उक्त डागी की कीमत करीब 5000 है। उससे पांच गुणा ईनामी राशि की घोषणा रेस्टोरेंट मालिक ने की है।
यह भी पढ़ें- हरियाणा में लगातार 5 दिन बंद रहेंगे बैंक, ग्राहकों को होगी परेशानी
