गोरखपुर को मिलेगी बड़ी सौगात, सीएम योगी कल करेंगे प्रदेश के पहले वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय का शिलान्यास
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर के कैंपियरगंज में प्रदेश के पहले वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय का शिलान्यास करेंगे। यह विश्वविद्यालय 50 ...और पढ़ें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। जागरण
HighLights
मुख्यमंत्री योगी करेंगे वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय का शिलान्यास।
यह प्रदेश का पहला वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय होगा।
50 हेक्टेयर में 491 करोड़ से अधिक लागत से बनेगा।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को कैंपियरगंज वन क्षेत्र के भारीवैसी में प्रदेश के पहले वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय का शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही वह 621.05 करोड़ की 16 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व 171.13 करोड़ रुपये की 39 परियोजनाओं का लोकार्पण भी करेंगे। इसको लेकर तैयारी अंतिम चरण में चल रही है। मजदूर हेलीपैड तैयार करने में लगे हैं।
कैंपियरगंज के भारीवैसी में आयोजित होने वाले शिलान्यास व लोकार्पण समारोह में सबसे अहम मुख्यमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय (फारेस्ट्री एंड हार्टिकल्चर यूनिवर्सिटी) है। यह प्रदेश का पहला वानिकी एवं औद्यानिक विश्वविद्यालय होगा। 50 हेक्टेयर (123.55 एकड़) क्षेत्र में बनने वाले इस विश्वविद्यालय के निर्माण पर 491 करोड़ रुपये से अधिक लागत आएगी।
इस विश्वविद्यालय में वानिकी एवं औद्यानिकी, वन्य जीव संरक्षण, जलवायु परिवर्तन, प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन, एग्रोफारेस्ट्री, फल एवं बागवानी सहित कई आधुनिक विषयों में स्नातक (बीएससी), परास्नातक (एमएससी) और पीएचडी के साथ ही डिप्लोमा पाठ्यक्रम संचालित किए जाएंगे। वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय से डिग्री प्राप्त विद्यार्थियों के लिए उत्तर प्रदेश राज्य वन सेवा तथा क्षेत्रीय वन अधिकारी के पदों पर क्षैतिज आरक्षण प्रदान किया जाना भी प्रस्तावित है।विधायक फतेह बहादुर सिंह ने भारीवैसी में समारोह स्थल जायजा लिया। उन्होंने सभा स्थल, शिलान्यास स्थल, पार्किंग, हेलीपैड स्थल सहित अन्य व्यवस्था की जानकारी ली। कहा कि आगंतुकों को कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए।
मुख्यमंत्री के स्वागत को में होर्डिंग-बैनर से सजा क्षेत्रसंवाद सूत्र, महावनखोर : वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय के शिलान्यास कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भव्य स्वागत की तैयारियां चल रही है। राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे होर्डिंग और बैनर लगाए जा रहे हैं। नगर पंचायत चौमुखा की ओर से भी स्वागत की विशेष तैयारियां की जा रही है।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर: मदन मोहन मालवीय विश्वविद्यालय एलुमिनाई मीट में जुटेंगे पूर्व छात्र, रिलायंस जियो अध्यक्ष होंगे मुख्य अतिथि
कैंपियरगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक फतेह बहादुर सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता स्वागत के लिए जुटे हुए हैं। फ्लाईओवर पर भाजपा के साथ तिरंगा लगाने की तैयारी चल रही है। लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की जा रही है। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गोपाल सिंह भी स्वागत की तैयारियों में जुटे हैं। विधानसभा क्षेत्र के जंगल कौड़िया, पीपीगंज ग्रामीण एवं नगर, कैंपियरगंज और सोनौरा मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर खासा उत्साह है।
यह भी पढ़ें- अयोध्या परिक्रमा के लिए हाईवे डायवर्ट, लिंक एक्सप्रेसवे बना यात्रियों का सहारा
विधायक के नेतृत्व में चेयरमैन पीपीगंज लक्ष्मण विश्वकर्मा, चेयरमैन चौमुखा शिखा देवी, गोपाल सिंह, ब्लाक प्रमुख अश्वनी जायसवाल, मंडल अध्यक्ष त्रिभुवन पासवान, धीरज त्रिपाठी, अनिल अग्रहरि, संगम दुबे, डोरा सिंह, अखिलेश जायसवाल आदि कार्यकर्ता गांव-गांव संपर्क कर रहे हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।