Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दीपावली में ब‍िगड़ गई शहर की आबोहवा, 'खतरनाक' स्‍थ‍िति में पहुंचा प्रदूषण का लेवल

    धनतेरस के दिन गोरखपुर की एयर क्वालिटी इंडेक्स 192 थी। एक्युआई का लेवल 0 से 50 के बीच के लिए सेहत के लिए सबसे अच्छा माना जाता है।दो दिन के भीतर धनतेरस में वाहनों की आवाजाही व दीपावली पर आतिशबाजी के बीच वायु प्रदूषण के स्तर में वृद्धि हुई है।

    By Pradeep SrivastavaEdited By: Updated: Fri, 05 Nov 2021 05:47 PM (IST)
    Hero Image
    दीपावली में गोरखपुर का प्रदूषण लेवल बढ़ गया है। - जागरण

    गोरखपुर, जागरण संवाददाता। दीपावली की आपाधापी में शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स(एक्यूआई) 225 पर पहुंच गया। दो दिन पूर्व धनतेरस के दिन तक शहर की एक्युआई 192 रही। दो दिन के भीतर ही वायु में करीब 17 प्रतिशत प्रदूषण बढ़ा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    धनतेरस में इतना था एक्युआई लेवल

    धनतेरस के दिन शहर की एयर क्वालिटी इंडेक्स 192 थी, जबकि एक्युआई का लेवल 0 से 50 के बीच के लिए सेहत के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। लेकिन दो दिन के भीतर धनतेरस में वाहनों की आवाजाही व दीपावली पर आतिशबाजी के बीच वायु प्रदूषण के स्तर में वृद्धि हुई है। गुरुवार को शहर की एक्युआई 225 रही है। पिछले वर्ष दीपावली के दिन एक्युआई 167 थी। पिछले वर्ष महामारी व अन्य चीजों को लेकर लोगों उतना उत्साह नहीं दिख रहा था। इस बार लोग उत्साहित दिखे तो प्रदूषण का स्तर भी थोड़ा सा बढ़ गया।

    फसल को लेकर अपनानी होगी सावधानी

    जिला कृषि अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि दीपावली पर लोगों ने सूझबूझ का परिचय दिया है। अन्यथा बीते वर्षों में दीपावली पर एक्युआई का स्तर बेहद हाई रहा है। उन्होंने कहा कि इसी सूझबूझ के साथ लोगों को धान की फसल भी कटवानी चाहिए। कोई भी किसान खेतों में पराली न जलाए। बल्कि पराली का उपयोग खेतों में खाद के रूप में करे। पराली जलाने से खेत की उर्वरा शक्ति तो प्रभावित होती ही है। वायु प्रदूषण का भी स्तर बढ़ता है।

    यहां होती है हवाओं की मानीटरिंग

    शहर में तीन स्थानों पर हवा के गुणवत्ता की मानीटरिंग होती है। इसमें गीडा (औद्योगिक), जलकल(व्यावसायिक) व मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (आवासीय) पर वर्ष 2011 से हवा की गुणवत्ता आंकी जाती है। पिछले वर्ष से इस वर्ष की स्थिति पर नजर डालें तो बदलाव को साफ देखा जा सकता है।

    पिछले वर्ष ऐसी थी स्थिति

    धनतेरस के दिन शहर की एक्युआई- (12 नवंबर 2020)- 162

    दीपावली के दिन शहर की एक्युआई- (14 नवंबर 2020)- 167

    2 नवंबर 2020 के दिन शहर की एक्युआई- 150

    2 नवंबर 2021 के दिन शहर की एक्युआई- 192

    14 नवंबर 2021 के दिन शहर की एक्युआई- 225

    जानिए एक्युआई लेवल की स्थिति

    0-50- अच्छा

    51-100- संतोषजनक

    101-200- सांस लेने में थोड़ी कठिनाई, बच्चे व बुजुर्ग के लिए सावधानी अपनाने की जरूरत

    201-300- सांस लेने में तकलीफ देह स्थिति

    301-400- अत्यंत खराब स्थिति

    401 से ऊपर- हर किसी के लिए भयावह स्थिति

    पर्व को ध्यान में रखकर लोगों को सावधानी अपनायी है। लोगों ने ग्रीन दिवाली मनाई है। लोगों और ध्यान दिया होता तो स्थिति और बेहतर हुई होती। एक्युआई का 225 होना भी ठीक नहीं है। ऐसे में लोगों अभी आगे और ध्यान देने की जरूरत है। - कैलाश पाण्डेय, मौसम विशेषज्ञ।