विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर में जब अफसरों ने मोड़ा मुंह, तो जनता ने फावड़ा उठाकर दूर किया जलभराव

Published: Wed, 21 Oct 2026 02:10 PM (IST)

गोरखपुर के हड़हवा फाटक कुम्हार टोली में जलभराव की समस्या से परेशान जनता ने सेतु निगम की अनदेखी के बाद ...और पढ़ें

जलनिकासी की मांग को सेतु निगम ने किया अनसुना तो जनता ने खोला मोर्चा। जागरण

 जलनिकासी की मांग को सेतु निगम ने किया अनसुना तो जनता ने खोला मोर्चा। जागरण

HighLights

  1. कुम्हार टोली में जलभराव से परेशान थे नागरिक।

  2. सेतु निगम ने नहीं सुनी पानी निकासी की गुहार।

  3. जनता ने खुद नाले की दीवार तोड़कर समाधान किया।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। हड़हवा फाटक रोड पर कुम्हार टोली में जलभराव की समस्या के समाधान की गुहार लगाते हुए जनता ने कई पत्र लिखे, लेकिन सेतु निगम की फाइलों की ढेर ने उनकी कलम कुचल दी। अगस्त से लगातार होती गुहार नक्कारखाने में तूती की आवाज साबित हुई, तो जनता को खुद मोर्चा लेना पड़ा।

नागरिकों ने रविवार दोपहर खुद ही फावड़ा थाम लिया। सेतु निगम के नाले की दीवार में बड़ी जगह बना दी। इसके बाद मोहल्लों का पानी तेजी से निकलने लगा। नागरिकों का नेतृत्व पार्षद ऋषि मोहन वर्मा ने किया।

पार्षद ने बताया कि हड़हवा फाटक कुम्हार टोली में सेतु निगम की ओर से नाला बनाए जाने के बाद जलभराव की समस्या गहराने लगी थी। पिछले दिनों हुई वर्षा के दौरान कई मोहल्लों में जलभराव हो गया था। 22 अगस्त को नगर आयुक्त अजय जैन व नगर निगम के मुख्य अभियंता अमित शर्मा को पत्र लिखकर सेतु निगम के अधिकारियों से हस्तक्षेप कर कार्रवाई की मांग की गई थी।

इसके बाद नगर निगम के अधिशासी अभियंता ने 16 सितंबर को सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक को पत्र लिखकर नाले की दीवार में बड़ी जगह बनाने को कहा था। उसी दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निरीक्षण में भी समस्या उठी थी। इसके बाद भी सेतु निगम ने कुछ नहीं किया। इस दौरान दिनेश पटेल, गुलाब चंद गुप्ता, रिंकू प्रजापति, शरद चौधरी, सतीश मौर्य, राजू आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में खुलेगा लग्जरी का नया ठिकाना, रामगढ़ताल के सामने बनेंगे 300 शानदार लेक व्यू फ्लैट्स

इन जगहों पर दीवार में बड़ी जगह करने की थी मांग
फैशन टेलर्स मोड़ पर, कुम्हार टोली मोड़ पर, राहुल कलेक्शन के सामने गली में और आंबेडकर पार्क के सामने की गली में।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में 3 दिनों से ब्यूटी पार्लर में छिपा था कोबरा का जोड़ा, सर्पमित्र ने किया सफल रेस्क्यू