गोरखपुर में 3 दिनों से ब्यूटी पार्लर में छिपा था कोबरा का जोड़ा, सर्पमित्र ने किया सफल रेस्क्यू
गोरखपुर के सोनबरसा बाजार स्थित गरिमा ब्यूटी पार्लर में तीन-चार दिनों से छिपे कोबरा के जोड़े को देखकर हड़कंप मच ...और पढ़ें

यह तस्वीर AI द्वारा बनाई गई है।
HighLights
गोरखपुर के ब्यूटी पार्लर में मिला कोबरा का जोड़ा।
तीन-चार दिनों से पार्लर में छिपे थे दोनों सांप।
सर्पमित्र विशाल कुमार ने सुरक्षित किया रेस्क्यू।
संवाद सूत्र, मुंडेरा बाजार, गोरखपुर। एम्स थानाक्षेत्र के सोनबरसा बाजार में बरसैनी रोड स्थित गरिमा ब्यूटी पार्लर में शुक्रवार शाम कोबरा का जोड़ा मिलने से हड़कंप मच गया।
दोनों सांप पिछले तीन-चार दिनों से पार्लर में छिपे थे। रात में दुकान बंद होने के बाद रैक का सामान गिरा मिलता था। संचालिका बबिता विश्वकर्मा और वहां काम सीखने वाली लड़कियां इसे चूहों की करतूत समझ रही थीं।
एक युवती धागा लेने अंदर गई तो उसकी नजर धागों के डिब्बे के पास बैठे दोनों कोबरा पर पड़ी। उसने बबिता को सूचना दी। बबिता ने पति संजय विश्वकर्मा को बुलाया।
संजय ने सांपों को मारने के बजाय सुरक्षित पकड़वाने का फैसला किया और हाटा थानाक्षेत्र के ढाढ़ा निवासी सर्पमित्र विशाल कुमार को बुलाया। विशाल ने दोनों कोबरा पकड़कर डिब्बे में रखा और अपने साथ ले गए।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर में रिंग रोड की जद में आ रहे मकान का आधा हिस्सा गिराया, विवाद गहराया
यह भी पढ़ें- राप्तीनगर अग्निकांड: पति-पत्नी के बाद नौकरानी की भी मौत, गोरखपुर में तीन की गई जान
