गोरखपुर में खुलेगा लग्जरी का नया ठिकाना, रामगढ़ताल के सामने बनेंगे 300 शानदार लेक व्यू फ्लैट्स
एचपीजीके इंफ्रा और गैलेंट ग्रुप ने गोरखपुर में रामगढ़ताल के सामने 5 एकड़ भूमि पर 300 लग्जरी फ्लैट बनाने के ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
एचपीजीके और गैलेंट ग्रुप ने किया समझौता।
रामगढ़ताल के सामने बनेंगे 300 लग्जरी फ्लैट।
परियोजना में मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं और लेक व्यू।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। रामगढ़ताल के सामने लग्जरी आवास की नई परियोजना विकसित करने के लिए एचपीजीके इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड और गैलेंट ग्रुप ने हाथ मिलाया है। दोनों समूह पांच एकड़ भूमि पर करीब 300 लग्जरी फ्लैट बनाएंगे। पाम पैराडाइज से सटी इस भूमि पर लगभग नौ लाख वर्ग फुट निर्माण प्रस्तावित है। रेरा से अनुमोदन के बाद निर्माण शुरू होगा।
रविवार को गैलेंट ग्रुप के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक चंद्र प्रकाश अग्रवाल और एचपीजीके ग्रुप के चेयरमैन अतुल सराफ ने इस संबंध में समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। चंद्र प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि एचपीजीके जैसे प्रतिष्ठित और विश्वसनीय समूह के साथ साझेदारी गुणवत्तापूर्ण विकास के नए अवसर खोलेगी और गोरखपुर के विकास को नई ऊंचाई देगी।
अतुल सराफ ने इसे दो मजबूत और पारदर्शी सोच वाले व्यावसायिक समूहों का संगम बताया। उन्होंने कहा कि दोनों समूह भरोसे और निरंतर प्रगति की नींव पर काम करते हैं।
परियोजना में पर्याप्त ढकी हुई पार्किंग, आधुनिक सुविधाएं, अलग क्लब हाउस, आक्सीजन पार्क और टहलने व जागिंग के लिए पथ विकसित किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर में 3 दिनों से ब्यूटी पार्लर में छिपा था कोबरा का जोड़ा, सर्पमित्र ने किया सफल रेस्क्यू
लेक व्यू के साथ प्रकृति के करीब रहने का अनुभव मिलेगा। दोनों समूहों ने परियोजना को तय समय में पूरा करने और ग्राहकों से किए गए वादे निभाने की प्रतिबद्धता जताई।
यह भी पढ़ें- राप्तीनगर अग्निकांड: पति-पत्नी के बाद नौकरानी की भी मौत, गोरखपुर में तीन की गई जान
