विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छठ पर्व पर गोरखपुर में दो दिन बदलेगी यातायात व्यवस्था, जानें नए मार्ग

Published: Sat, 14 Nov 2026 09:21 AM (GMT+05:30)

गोरखपुर में छठ पर्व के लिए यातायात पुलिस ने दो दिन का डायवर्जन प्लान लागू किया है, जिसमें 15 और ...और पढ़ें

गोरखपुर ट्रैफिक डायवर्जन। जागरण

गोरखपुर ट्रैफिक डायवर्जन। जागरण

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। छठ पर्व पर श्रद्धालुओं की भीड़ और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस ने शहर क्षेत्र में दो दिन का डायवर्जन प्लान लागू किया है। 15 नवंबर को दोपहर दो बजे से रात आठ बजे तक और 16 नवंबर को सुबह तीन से 10 बजे तक वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित और परिवर्तित मार्गों से संचालित रहेगा। इस दौरान अलग-अलग दिशाओं से आने वाले भारी वाहनों को नौसढ़, बाघागाड़ा, रामनगर करजहां और कोनी फोरलेन से होकर गुजारा जाएगा।

लखनऊ और संतकबीरनगर की तरफ से गोरखपुर आने वाले भारी वाहन नौसढ़ से डायवर्ट होकर बाघागाड़ा और रामनगर करजहां फोरलेन से अपने गंतव्य की ओर जाएंगे। वाराणसी, आजमगढ़, मऊ और बड़हलगंज की तरफ से आने वाले भारी वाहन बाघागाड़ा से डायवर्ट होकर रामनगर करजहां के रास्ते जाएंगे।

कुशीनगर की तरफ से आने वाले भारी वाहन कोनी फोरलेन से रामनगर करजहां होते हुए निकलेंगे। देवरिया की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को भी रामनगर करजहां फोरलेन और बाघागाड़ा के रास्ते भेजा जाएगा। इन वाहनों का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

आवश्यक सेवाओं के वाहनों का मार्ग तय
रोडवेज बस, तेल टैंकर, गैस टैंकर, दूध वाहन और अन्य राजकीय वाहन विश्वविद्यालय चौराहा, मोहद्दीपुर चौराहा, चारफाटक ओवरब्रिज, कौवाबाग बाईपास, असुरन चौराहा, खजांची चौराहा और स्पोर्ट्स कालेज चौराहा होते हुए बरगदवा चौराहा से फरेंदा-सोनौली की तरफ जाएंगे। वहीं, फरेंदा और पीपीगंज की तरफ से गोरखनाथ मंदिर की ओर आने वाले भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। इन वाहनों को बरगदवा से स्पोर्ट्स कालेज, खजांची, असुरन, कौवाबाग, चारफाटक ओवरब्रिज और मोहद्दीपुर होते हुए देवरिया व कुशीनगर की ओर भेजा जाएगा।

नौसढ़ से टीपी नगर तक भारी वाहनों पर रोक
नौसढ़ चौराहे से टीपी नगर चौराहे की तरफ भारी वाहनों, बड़े वाहनों और बसों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। इन वाहनों को बाघागाड़ा, रामनगर करजहां और कालेसर के रास्ते भेजा जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर चारपहिया वाहनों का भी डायवर्जन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- लोक आस्था का सैलाब: गोरखपुर में नहाय-खाय के साथ महापर्व छठ का भव्य आगाज, आज मचेगी खरना की धूम

दो मार्गों पर चारपहिया व ई-रिक्शा प्रतिबंधित
लालडिग्गी से गीता प्रेस और रेती चौराहे तक चारपहिया वाहनों, आटो और ई-रिक्शा का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। इसी तरह फलमंडी चौराहे से राजघाट पुल की ओर भी इन वाहनों को जाने की अनुमति नहीं होगी। यातायात पुलिस के अनुसार, एंबुलेंस, तीर्थयात्रियों के वाहन और अन्य आपातकालीन वाहन सभी डायवर्जन प्रतिबंधों से मुक्त रहेंगे।

यह भी पढ़ें- पूर्वोत्तर रेलवे ने ट्रेन हादसा टालने वाले 12 कर्मचारियों को 'सेफ्टी स्टार ऑफ द मंथ' से किया सम्मानित

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।