विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पूर्वोत्तर रेलवे ने ट्रेन हादसा टालने वाले 12 कर्मचारियों को 'सेफ्टी स्टार ऑफ द मंथ' से किया सम्मानित

Published: Fri, 13 Nov 2026 10:50 PM (IST)

पूर्वोत्तर रेलवे ने अपनी सजगता से ट्रेन दुर्घटना टालने व यात्रियों का सहयोग करने वाले 12 रेलकर्मियों को 'सेफ्टी स्टार आफ द मंथ' से सम्मानित किया है।

महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने इन कर्मचारियों को नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके समर्पण की सराहना की।

महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने इन कर्मचारियों को नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके समर्पण की सराहना की।

HighLights

  1. 12 रेलकर्मी 'सेफ्टी स्टार ऑफ द मंथ' से सम्मानित।

  2. महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने किया नकद पुरस्कार प्रदान।

  3. सजगता से टालें कई ट्रेन हादसे, यात्रियों की मदद की।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के विभिन्न मंडलों में अपनी सजगता से ट्रेन दुर्घटना टालने व यात्रियों का सहयोग करने वाले 12 रेलकर्मी 'सेफ्टी स्टार आफ द मंथ' बने हैं।

पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने शुक्रवार को चैतन्य सभागार में 'सेफ्टी स्टार आफ द मंथ' रेलकर्मियों को नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। साथ ही उनके समर्पण, सतर्कता और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की। महाप्रबंधक ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले दो रेलकर्मियों को भी विशेष पुरस्कार प्रदान किया। पुरस्कार प्राप्त कर रेलकर्मियों के चेहरे खिल उठे।

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि ट्रैकमेंटेनर अजय कुमार ने 10 अगस्त को बोदरवार-पिपराइच स्टेशन के बीच समपार संख्या 7 बी पर गेटमैन की ड्यूटी के दौरान ट्रेन नंबर 15655 को पास कराते समय देखा कि पिछले डिब्बे से एक हैंगिंग पार्ट लटक कर रेलपथ से टकराते हुए जा रहा है। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना स्टेशन मास्टर/पिपराइच को दी। स्टेशन मास्टर ने तत्काल गाड़ी को पिपराइच में रोककर उक्त हैंगिंग पार्ट को सुरक्षित कराने के बाद ट्रेन को रवाना किया।

चौरी चौरा स्टेशन पर कांटावाला हंस कुमार को 27 अगस्त को ड्यूटी के दौरान कंट्रोल द्वारा ट्रेन नंबर 12566 बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में किसी महिला को अचानक प्रसव पीड़ा की सूचना मिली। सूचना मिलते ही कांटावाला ने तत्परता दिखाते हुए एम्बुलेंस को बुलवाकर खड़ा करवाया। जिससे महिला यात्री को अस्पताल पहुंचाया जा सका।

दुदही स्टेशन पर कांटावाला मुकेश कुमार यादव ने 25 सितंबर को समपार संख्या 46 सी पर देखा कि यार्ड में गेट के पास रेल (पटरी) टूटा हुआ है। उन्होंने इसकी तत्काल सूचना स्टेशन मास्टर को दी, फलस्वरूप आ रही गाड़ी संख्या 55035 को तमकुही स्टेशन पर रोका गया।

रेल की मरम्मत कर गाड़ियों का परिचालन शुरू किया गया। बलरामपुर स्टेशन पर कांटावाला राजेश यादव ने आठ सितंबर को ड्यूटी के दौरान देखा कि गाड़ी संख्या 15065 के एक कोच का इंस्टालेशन बाक्स कवर बाहर की ओर मुड़कर प्लेटफार्म की ओर टकरा रहा था, जिसकी तत्काल सूचना स्टेशन मास्टर को दी और ट्रेन को रुकवा कर आवश्यक जांच व मरम्मत के उपरांत गाड़ी चलाई गई।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।