विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर के किसानों को कमाई का नया मंत्र, मछली पालन के साथ जोड़ें ये 3 फायदेमंद काम

Published: Sun, 22 Nov 2026 07:38 AM (GMT+05:30)

गोरखपुर के मूसाबार में विश्व मत्स्य पालन दिवस पर 200 से अधिक मत्स्य पालकों को मछली पालन के साथ बत्तख पालन, बागवानी और कृषि आधारित गतिविधियों से आय बढ़ाने की जानकारी दी गई। उपनिदेशक मत्स्य बृजेश कुमार ने वैज्ञानिक तकनीकों जैसे बायोफ्लाक और आरएएस के उपयोग पर जोर दिया, साथ ही विभागीय योजनाओं और पंजीकरण की सुविधा भी प्रदान की।

यह तस्वीर AI द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर AI द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. मछली पालन के साथ बत्तख, बागवानी से आय बढ़ाएं।

  2. 200 से अधिक मत्स्य पालकों को वैज्ञानिक तकनीकों की जानकारी।

  3. बायोफ्लाक, आरएएस जैसी उन्नत विधियों पर दिया गया जोर।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। मछली पालन के साथ बत्तख पालन, बागवानी और कृषि आधारित गतिविधियां अपनाकर किसान अपनी आय बढ़ा सकते हैं। इसके लिए उपलब्ध जल संसाधनों और भूमि का समन्वित उपयोग करना होगा। शनिवार को मत्स्य पालन विभाग की ओर से मछुआ बाहुल्य गांव मूसाबार में उपनिदेशक मत्स्य बृजेश कुमार ने मत्स्य पालकों को यह सुझाव दिया।

विश्व मत्स्य पालन दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में 200 से अधिक मत्स्य पालकों ने प्रतिभाग किया। बृजेश कुमार ने कहा कि मत्स्य पालन ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन, पोषण सुरक्षा और किसानों की आय बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। मंडल में तालाबों, पोखरों और जलाशयों की उपलब्धता को देखते हुए इस क्षेत्र में विकास की व्यापक संभावनाएं हैं। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना सहित विभिन्न विभागीय योजनाओं से मत्स्य उत्पादन और आधारभूत सुविधाओं को बढ़ावा दिया जा रहा है।

उन्होंने मत्स्य पालकों को जैव परत तकनीक (बायोफ्लाक), पुनर्चक्रण जलकृषि प्रणाली (आरएएस), पंगेसियस एवं तिलापिया जैसी व्यावसायिक मछलियों के वैज्ञानिक पालन, गुणवत्तायुक्त मत्स्य बीज और संतुलित आहार के उपयोग की जानकारी दी। उन्होंने जलस्रोतों को प्रदूषण से बचाने और जलीय पर्यावरण के संरक्षण पर भी जोर दिया।

यह भी पढ़ें- अयोध्या-जनकपुर ट्रेन में नहीं चलेंगे पास और कूपन, सिर्फ इन दो देशों के नागरिक कर सकेंगे सफर; गाइडलाइन जारी

कार्यक्रम में जागरूकता शिविर लगाकर विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। राष्ट्रीय मत्स्य डिजिटल मंच (एनएफडीपी) पर पंजीकरण और किसान क्रेडिट कार्ड के आवेदन की सुविधा उपलब्ध कराई गई। सक्रिय मत्स्य पालकों को चेक, पंजीकरण प्रमाणपत्र और भुगतान पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर इंद्रजीत सिंह, शिवरतन, बृजेश सिंह सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- सरकारी जमीन पर तो नहीं बन रही आपकी कॉलोनी? प्लॉट खरीदने से पहले ऐसे करें पहचान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।