विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर में आम के बगीचे में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से हड़कंप

By Jitendra PandeyEdited By: Vivek Shukla
Published: Wed, 25 Nov 2026 10:49 AM (IST)

गोरखपुर के गुलरिहा क्षेत्र में एक आम के बगीचे में युवक का शव पेड़ से लटका मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। शरीर पर चोट के निशान मिलने से हत्या कर शव को लटकाए जाने की आशंका जताई जा रही है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

जागरण संवाददाता, भटहट, (गोरखपुर)। गुलरिहा क्षेत्र के करमहां बुजुर्ग गांव के बरई टोला में बुधवार सुबह एक युवक का शव आम के बगीचे में पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। युवक की पहचान नहीं हो सकी है। गुलरहिया पुलिस आसपास के गांवों में भी सूचना देकर शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। शरीर पर चोट के निशान मिलने अशंका है की हत्या कर शव को फंदे से लटकाया गया होगा।

गांव के पूर्व प्रधान के आम के बगीचे की ओर बुधवार सुबह कुछ ग्रामीण गए थे। इसी दौरान उनकी नजर पेड़ से लटक रहे युवक के शव पर पड़ी। यह खबर फैलते ही गांव में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। काफी प्रयास के बाद भी युवक की पहचान नहीं हो सकी।

ग्रामीणों के मुताबिक, युवक के शरीर पर चोट के निशान दिखाई दे रहे थे। वहीं, चादर के फटे टुकड़े से शव को पेड़ पर लटकाए जाने की बात सामने आई है। इन परिस्थितियों को देखते हुए ग्रामीणों ने युवक की पिटाई कर हत्या किए जाने के बाद शव लटकाने की आशंका जताई है।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में डंपर ने ली पिता-पुत्र की जान, शादी से लौटते समय हुआ हादसा

सूचना पर भटहट चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू की। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि अभी मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी। युवक की पहचान कराने के साथ ही मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में श्रेयस और केयान लगाएंगे 4500 करोड़ के चार प्लांट, किसानों को मिलेगा नया बाजार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।