गोरखपुर में डंपर ने ली पिता-पुत्र की जान, शादी से लौटते समय हुआ हादसा
गोरखपुर के पीपीगंज थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिता-पुत्र की जान चली गई। तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, पुलिस जांच में जुटी है।

HighLights
पीपीगंज में डंपर की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत।
मृतकों की पहचान मनीराम और अमन मद्धेशिया के रूप में।
पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर डंपर की तलाश में।
जागरण संवाददाता, पीपीगंज (गोरखपुर)। डंपर की टक़्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। हादसा मंगलवार की रात पीपीगंज थाना क्षेत्र के जसवल-तुर्कवलिया मार्ग पर तुर्कवलिया गांव के मोड़ के पास हुआ।
मृतकों की पहचान पीपीगंज थाना क्षेत्र के बढ़या निवासी 52 वर्षीय मनीराम मद्धेशिया ल और उनके पुत्र 25 वर्षीय अमन मद्धेशिया के रूप में हुई है। दोनों शादी समारोह में शामिल होकर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
घटना की सूचना मिलते ही पीपीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगालकर दुर्घटना में शामिल डंपर की पहचान करने में जुटी है।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर में श्रेयस और केयान लगाएंगे 4500 करोड़ के चार प्लांट, किसानों को मिलेगा नया बाजार
यह भी पढ़ें- इंटरनेट मीडिया पर छाया गोरखपुर के राजघाट का दीपोत्सव, सवा लाख दीपों की रोशनी ने मोहा मन