इंटरनेट मीडिया पर छाया गोरखपुर के राजघाट का दीपोत्सव, सवा लाख दीपों की रोशनी ने मोहा मन
राजघाट पर दैनिक जागरण द्वारा आयोजित देव दीपावली दीपोत्सव की चमक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी खूब दिखी। सवा लाख दीपों से जगमगाते इस आयोजन को सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी संख्या में लोगों तक पहुंचाया गया, जिससे दूर बैठे लोग भी इसकी भव्यता का अनुभव कर सके।

दीप जलाती युवतियां। जागरण
HighLights
राजघाट पर दैनिक जागरण ने देव दीपावली दीपोत्सव आयोजित किया।
सवा लाख दीपों से जगमगाते आयोजन ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर धूम मचाई।
सोशल मीडिया के जरिए दूर-दराज तक पहुंची सांस्कृतिक पहचान।
सुनील सिंह, गोरखपुर। राजघाट पर देव दीपावली के अवसर पर दैनिक जागरण की ओर से आयोजित दीपोत्सव का आकर्षण केवल घाट तक सीमित नहीं रहा, बल्कि डिजिटल प्लेटफार्म पर भी इसकी चमक देखने को मिली।
सवा लाख दीपों से जगमगाते राजघाट की तस्वीरें और वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बने। सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी संख्या में लोगों तक इस आयोजन की भव्यता और आध्यात्मिक छटा पहुंची।

दैनिक जागरण ने अपने डिजिटल प्लेटफार्म और इंटरनेट मीडिया माध्यमों से दीपोत्सव के हर खास पल को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया। घाट पर दीप प्रज्ज्वलन, रोशनी से जगमगाता नदी तट और श्रद्धालुओं की सहभागिता ने डिजिटल दर्शकों को भी इस आयोजन से जोड़ दिया। जिन लोगों को किसी कारणवश राजघाट पहुंचने का अवसर नहीं मिला, उन्होंने भी मोबाइल स्क्रीन पर दीपोत्सव का नजारा देखा।

इस आयोजन ने एक बार फिर साबित किया कि अब त्योहारों और सांस्कृतिक आयोजनों की पहुंच सिर्फ आयोजन स्थल तक सीमित नहीं है। डिजिटल माध्यमों के जरिए स्थानीय परंपराओं और शहर की सांस्कृतिक पहचान को दूर-दराज तक पहुंचाया जा सकता है।

राजघाट का दीपोत्सव गोरखपुर की आस्था, परंपरा और सामूहिक सहभागिता की ऐसी तस्वीर बनकर सामने आया, जिसे लोगों ने आनलाइन भी महसूस किया।