विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर में CM योगी पर अभद्र टिप्पणी का विरोध करने पर BJP नेता से मारपीट, आरोपी गिरफ्तार

Published: Thu, 19 Nov 2026 05:03 PM (IST)

गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा पर अभद्र टिप्पणी का विरोध करने पर भाजपा अनुसूचित मोर्चा के महानगर महामंत्री दुर्गेश कुमार कोरी से मारपीट की गई।

पुलिस की गिरफ्त में मनीष जायसवाल। (फोटो- जागरण)

पुलिस की गिरफ्त में मनीष जायसवाल। (फोटो- जागरण)

HighLights

  1. सीएम योगी पर अभद्र टिप्पणी का भाजपा नेता ने किया विरोध।

  2. विरोध करने पर भाजपा अनुसूचित मोर्चा महामंत्री से हुई मारपीट।

  3. पुलिस ने आरोपी मनीष जायसवाल को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। धर्मशाला बाजार के भरत मिलाप चौक पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के बारे में अभद्र टिप्पणी करने का विरोध करने पर भाजपा अनुसूचित मोर्चा के महानगर महामंत्री दुर्गेश कुमार कोरी से मारपीट और जातिसूचक गाली देने का मामला सामने आया है।

दुर्गेश की तहरीर पर गोरखनाथ थाना पुलिस ने शांति भंग करने, सार्वजनिक स्थल पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने, धमकी देने और दलित उत्पीड़न के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी मनीष जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया है।

जटेपुर दक्षिणी के कोरी टोला निवासी दुर्गेश कुमार कोरी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार शाम करीब 6:15 बजे वह भरत मिलाप चौक पर बैठकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में नागरिकों को आमंत्रित कर रहे थे। इसी दौरान सुमेर सागर ताल के पास रहने वाले मनीष जायसवाल वहां पहुंचे।

सीएम योगी पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप

आरोप है कि वह मुख्यमंत्री और भाजपा के बारे में अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने लगे। दुर्गेश ने विरोध किया तो मनीष ने उनका कालर पकड़ लिया और जातिसूचक गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी।

दुर्गेश के मुताबिक, मौके पर मौजूद भाजपा नेता और धर्मशाला बाजार के पार्षद बबलू प्रसाद गुप्ता उर्फ छठीलाल, पूर्व पार्षद शशांक शेखर त्रिपाठी, पूर्व पार्षद रविंद्र प्रताप सिंह और बूथ अध्यक्ष रवि गुप्ता मोनू ने हस्तक्षेप किया।

इसके बाद आरोपित को पकड़कर धर्मशाला पुलिस चौकी ले जाया गया और पुलिस के सिपुर्द कर दिया गया। गोरखनाथ थाना पुलिस ने दुर्गेश की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह ने बताया कि आरोपित से पूछताछ चल रही है।

यह भी पढ़ें- आजमगढ़ में 18 दिन बाद कब्र से निकालकर पालतू डॉगी के शव का पोस्टमॉर्टम, नहीं सुलझी मौत की गुत्थी

यह भी पढ़ें- बहराइच में घर के बाहर खेल रहे 10 साल के बालक पर तेंदुए का हमला, 10 मीटर तक घसीटा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।