विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आजमगढ़ में 18 दिन बाद कब्र से निकालकर पालतू डॉगी के शव का पोस्टमॉर्टम, नहीं सुलझी मौत की गुत्थी

Published: Thu, 19 Nov 2026 04:31 PM (IST)Updated: Thu, 19 Nov 2026 04:42 PM (IST)

आजमगढ़ के नुरुद्दीनपुर गांव में पालतू कुतिया की मौत के 18 दिन बाद कब्र से उसके अवशेष निकालकर पोस्टमॉर्टम किया गया।

कब्र से अवशेष निकालकर पोस्टमॉर्टम करने पहुंची टीम। फोटो- जागरण

कब्र से अवशेष निकालकर पोस्टमॉर्टम करने पहुंची टीम। फोटो- जागरण

HighLights

  1. कब्र से निकाले गए पालतू कुतिया के अवशेष।

  2. 18 दिन बाद हुआ पोस्टमॉर्टम, मौत की वजह अस्पष्ट।

  3. रंजिश में हत्या का आरोप, पुलिस कर रही जांच।

जागरण संवाददाता, आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के नुरुद्दीनपुर गांव में पालतू कुतिया की मौत के 18 दिन बाद बुधवार को कब्र से उसके अवशेष निकालकर पोस्टमॉर्टम किया गया। मौके पर पुलिस और तीन चिकित्सकों की टीम पहुंची।

कब्र की खोदाई कर अवशेष बाहर निकाले गए तो शव पूरी तरह सड़ चुका था। ऐसे में चिकित्सक मौत की वजह स्पष्ट नहीं कर सके। टीम ने हड्डियों के कुछ नमूने लेकर परीक्षण किया और अपनी रिपोर्ट पुलिस को सौंप दी।

गौरतलब है कि नुरुद्दीनपुर निवासी शोएब ने 30 अक्टूबर को जीयनपुर थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि गांव के अब्दुल वहाब, महताब और अब्दुल रब ने रंजिशन उसकी पालतू कुतिया को लाठी से पीटकर मार डाला।

यह भी पढ़ें- आजमगढ़ में पालतू कुतिया की मौत के मामले ने पकड़ा तूल, 18 दिन बाद कब्र से निकलेगा शव; 3 डॉक्टर करेंगे पोस्टमार्टम

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में आतिशबाजी के डर से उड़ा पालतू तोता, अब दो बहनों की पुकार...'नादान परिंदे घर आ जा'


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।