विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आजमगढ़ में पालतू कुतिया की मौत के मामले ने पकड़ा तूल, 18 दिन बाद कब्र से निकलेगा शव; 3 डॉक्टर करेंगे पोस्टमार्टम

Published: Wed, 18 Nov 2026 06:00 AM (IST)

आजमगढ़ के जीयनपुर में एक पालतू कुतिया की मौत का मामला तूल पकड़ गया है, जिसमें पड़ोसियों पर पीटकर मारने का आरोप है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल जेमिनी की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल जेमिनी की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. पालतू कुतिया की मौत का मामला गरमाया।

  2. पड़ोसियों पर पीटकर मारने का लगा आरोप।

  3. 18 दिन बाद शव का होगा पोस्टमार्टम।

जागरण संवाददाता, आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के नुरुद्दीनपुर गांव में पालतू कुतिया की मौत का मामला अब पोस्टमार्टम तक पहुंच गया है। पड़ोसियों पर पीटकर मार डालने का आरोप लगाने के बाद पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम कराने की तैयारी की है।

खास बात यह है कि घटना के 18 दिन बाद जमीन में दफनाए गए शव को खोदकर निकाला जाएगा। इसके बाद तीन चिकित्सकों की टीम मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम करेगी।

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए तीन चिकित्सकों की टीम गठित की गई है। डॉ. आनंद, डॉ. उपेंद्र मौर्य और डॉ. बीएल यादव 18 नवंबर को सुबह 11 बजे पोस्टमार्टम करेंगे। विदित हो कि नुरुद्दीनपुर निवासी शोएब ने आरोप लगाया था कि 30 अक्टूबर की शाम गांव के अब्दुल वहाब, महताब और अब्दुल रब ने उसकी पालतू कुतिया को पीटकर मार डाला।

चर्चा का विषय बना मामला

विरोध करने पर उसे भी जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़ित की तहरीर पर जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने 10 नवंबर को प्राथमिकी दर्ज की थी। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट से कुतिया की मौत की वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है।

संभावना व्यक्त की जा रही है कि, जनपद में पहली बार किसी कुतिया का पोस्टमार्टम किया जाएगा। वैसे 18 दिन बाद मिट्टी में दबे रहने के बाद निकालने जाने वाले अवशेष से चिकित्सक को किस हद तक सफलता मिलेगी यह तो रिपोर्ट ही बताएगा। फिलहाल मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

यह भी पढ़ें- आजमगढ़ में आम वाहनों के 4326 चालान, बिना पीयूसी दौड़ रहे सरकारी वाहनों पर मेहरबानी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।