बहराइच में घर के बाहर खेल रहे 10 साल के बालक पर तेंदुए का हमला, 10 मीटर तक घसीटा
बहराइच में गुरुवार दोपहर एक तेंदुए ने घर के बाहर खेल रहे 10 वर्षीय बालक अंबर पर हमला कर उसे ...और पढ़ें

तेंदुए के हमले में घायल हुए बालक का अस्तपताल में इलाज करवाते परिजन। जागरण
HighLights
बहराइच में 10 वर्षीय बालक पर तेंदुए का हमला।
तेंदुआ बालक को 10 मीटर तक घसीट ले गया।
गंभीर घायल बालक मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया।
संवाद सूत्र, बहराइच। घर के सामने खेल रहे बालक पर गुरुवार दोपहर में तेंदुआ ने हमला कर दिया। 10 मीटर तक तेंदुआ बालक को घसीट ले गया। शोर मचाने पर दौड़े परिवारजन के हांका लगाने पर तेंदुआ जंगल की ओर गया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां हालत गंभीर होने पर मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
बहराइच वन प्रभाग के नानपारा रेंज के बल्दूपुरवा के गड़ेरियन पुरवा निवासी 10 वर्षीय अंबर गुरुवार दोपहर दो बजे घर के सामने खेल रहा था। तभी तेंदुआ पहुंच गया। तेंदुए ने बालक पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि बालक को तेंदुआ करीब 10 मीटर तक घसीट ले गया। बच्चों की चीख़ पुकार पर आसपास के लोग एकत्रित हुए। सभी ने हांका लगाया।
इस पर तेंदुआ उसे छोड़कर झाड़ी में घुस गया। घायल बालक को स्थानीय लोगों ने सीएचसी शिवपुर इलाज के लिए लेकर आए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर कर दिया।
यह भी पढ़ें- ना मजदूरों की जरूरत ना पराली प्रबंधन की झंझट, अब हार्वेस्टर से होगी गन्ने की कटाई; गोंडा के 4.87 लाख किसानों को सौगात
रेंजर पीयूष गुप्त ने बताया कि जानकारी मिली है, टीम को भेज कर पगचिह्न का अवलोकन कराया जा रहा है। जहां पर हमला हुआ है, उससे कुछ दूरी पर तेंदुए के पगचिह्न मिले हैं। आबादी में हमले को लेकर ग्रामीणों में हलचल है।
तेंदुए के हमले एक नजर में
- 20 नवंबर को नानपारा के गड़ेरियनपुरवा निवासी बालक पर तेंदुए ने किया हमला
- 18 नवंबर को चमन चौराहा निवासी बुजुर्ग पर हमला
- 17 नवंबर को सुजौली के ईदगाहपुरवा निवासी सात वर्षीय बालिका पर हमला
- 01 नवंबर को ककरहा रेंज के चकैया निवासी प्रदीप तेंदुए के हमले में घायल
- 05 सितंबर को मटेही के पचासा में तेंदुए के हमले में शुभम घायल
- 10 सितंबर को मुखिया फार्म रमपुरवा निवासी जयवंती तेंदुए के हमले में घायल
- 16 सितंबर को कारीकोट चौराहा के पास बाइक सवार मानिक चंद्र व वीरेंद्र तेंदुए के हमले में घायल