विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर में सायरन बजते ही चारों तरफ छाया अंधेरा, होने लगी बमबारी, सुरक्षित जगह पहुंचाए गए लोग

Published: Sun, 22 Nov 2026 07:25 PM (IST)

गोरखपुर में नागरिक सुरक्षा विभाग ने हवाई हमले जैसी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया। 

News Article Hero Image

HighLights

  1. गोरखपुर में नागरिक सुरक्षा विभाग ने मॉक ड्रिल का आयोजन किया।

  2. हवाई हमले जैसी आपातकालीन स्थिति से निपटने की तैयारी परखी गई।

  3. सायरन बजते ही अंधेरा छा गया, लोगों को जागरूक किया।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। तारामंडल क्षेत्र में रविवार को शाम 6.05 बजे सायरन बजते ही चारो तरफ अंधेरा छा गया। जो जहां था वही ठहर गया, खाली मैदान में पहुंचे लोग जमीन पर लेटकर अपने कानों को बंद कर लिए।

इसी बीच दुश्मन देश के विमानों ने अचानक बमबारी शुरू कर दी। नागरिक सुरक्षा की टीम सायरन बजाते हुए लोगों को सचेत किया और अपने-अपने घरों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थान पर जाने को कहा। इसके बाद टीम मकानों में फंसे लोगों को बाहर निकालकर उन्हें सुरक्षित जगह पहुंचाया।

बमबारी में घायलों को चिकित्सकों की टीम एम्बुलेंस से अस्पताल ले गई। 45 मिनट तक चले हवाई हमले और बचाव कार्य के बाद एक बार फिर सायरन बजा, लाइट आई और सभी ने राहत की सांस ली।

यह कोई हमला नहीं, हवाई हमले जैसी आपातकालीन स्थिति से निपटने की तैयारियों को परखने और नागरिकों को जागरूक करने के लिए नागरिक सुरक्षा विभाग की ओर से ब्लैकआउट एवं एयर रेड माक ड्रिल का आयोजन किया गया था।

Gorakhpur inside News

अभ्यास के दौरान हवाई हमले की संभावित स्थिति का प्रदर्शन कर लोगों को सुरक्षा के उपाय बताए गए। नागरिकों को प्रकाश व्यवस्था बंद रखने, सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने और सतर्क रहने के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही आपातकाल में प्रशासन एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के निर्देशों का पालन करने की जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में 2000 करोड़ की 150 एकड़ जमीन कब्जामुक्त, बदलेंगी शहर की सूरत

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में 30 से अधिक यात्रियों की छूट गई स्पेशल ट्रेन, स्टेशन मास्टर के कमरे में हंगामा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।