गोरखपुर में धुंध के साथ फिर बढ़ा वायु प्रदूषण, गीडा का एक्यूआइ 271
गोरखपुर में 13 नवंबर को वायु प्रदूषण का स्तर फिर बढ़ गया, जिसमें औद्योगिक क्षेत्र गीडा का एक्यूआइ 271 तक ...और पढ़ें

12 नवंबर को तीनों क्षेत्रों में सुधरी थी हवा की गुणवत्ता। जागरण
HighLights
गोरखपुर में 13 नवंबर को वायु प्रदूषण में वृद्धि दर्ज।
औद्योगिक क्षेत्र गीडा का एक्यूआइ 271 तक पहुंचा।
तापमान गिरावट और कोहरा प्रदूषण बढ़ने के मुख्य कारण।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। मौसम में बदलाव और धुंध का असर हवा की गुणवत्ता पर दिखने लगा है। लगातार तीन दिनों तक गिरावट के बाद 13 नवंबर को शहर के तीनों निगरानी केंद्रों पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआइ) में बढ़ोतरी दर्ज की गई। औद्योगिक क्षेत्र गीडा की स्थिति सबसे अधिक खराब रही। यहां एक्यूआइ 271 पहुंच गया, जबकि गोलघर में 161 और एमएमयूटी परिसर में 109 दर्ज किया गया।
क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, 10 नवंबर को गीडा में एक्यूआइ 274, गोलघर में 209 और एमएमयूटी परिसर में 134 था। 11 नवंबर को इसमें गिरावट आई और आंकड़ा क्रमश: 261, 172 और 112 पर पहुंच गया। 12 नवंबर को तीनों केंद्रों पर और सुधार हुआ। गीडा में 252, गोलघर में 133 और एमएमयूटी में 98 एक्यूआइ दर्ज किया गया। हालांकि, 13 नवंबर को फिर प्रदूषण बढ़ने लगा।
क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहायक विज्ञानी पर्यावरण सत्येंद्रनाथ यादव ने बताया कि तापमान गिरने, हवा की रफ्तार कम होने और उच्च वायुदाब क्षेत्र के कारण वायु गुणवत्ता प्रभावित होती है। कोहरा होने पर प्रदूषक कण वातावरण में फैलने या ऊपर जाने के बजाय निचली सतह पर जमा होने लगते हैं। वाहनों से निकलने वाला धुआं, औद्योगिक उत्सर्जन और निर्माण कार्यों से उड़ने वाली धूल भी वायु प्रदूषण बढ़ाती है। शुक्रवार को इसका ही असर नजर आया है।
प्रदूषण से बचाव के लिए बरतें सावधानी
- धुंध और प्रदूषण अधिक होने पर सुबह-शाम खुले में व्यायाम करने से बचें।
- बाहर निकलना जरूरी हो तो एन-95 मास्क का उपयोग करें।
- बच्चों और बुजुर्गों को प्रदूषित वातावरण में अधिक देर तक न रहने दें।
- घर के आसपास धूल न उड़ने दें।
- कूड़ा-कचरा और सूखी पत्तियां न जलाएं।
- सांस लेने में परेशानी या लगातार खांसी होने पर चिकित्सकीय परामर्श लें।
चार दिनों में एक्यूआइ का उतार-चढ़ाव
यह तस्वीर AI द्वारा बनाई गई है।
यह भी पढ़ें- लोक आस्था का सैलाब: गोरखपुर में नहाय-खाय के साथ महापर्व छठ का भव्य आगाज, आज मचेगी खरना की धूम
यह भी पढ़ें- छठ पर्व पर गोरखपुर में दो दिन बदलेगी यातायात व्यवस्था, जानें नए मार्ग
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।