विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर में बाबा को न्याय दिलाने के लिए पोती की लड़ाई, एसएसपी के हस्तक्षेप से मिली सफलता

Published: Sat, 14 Nov 2026 09:56 AM (GMT+05:30)

एक पोती ने अपने घायल बाबा को न्याय दिलाने के लिए बड़हलगंज थाने से लेकर एसएसपी तक गुहार लगाई, क्योंकि ...और पढ़ें

News Article Hero Image

संवाद सूत्र, बड़हलगंज, गोरखपुर। सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल बाबा को न्याय दिलाने के लिए पोती को थाने से लेकर पुलिस के उच्चाधिकारियों तक गुहार लगानी पड़ी। दो बार थाने जाने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने आरोपित युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

चौबौली गांव निवासी शिखा कुमारी के अनुसार, 26 अक्टूबर को भीटी बाल गांव निवासी मोनू त्रिपाठी ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनके बाबा को टक्कर मार दी थी। हादसे में बाबा गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके इलाज और दवाइयों पर परिवार को काफी रुपये खर्च करने पड़े।

शिखा का आरोप है कि हादसे के बाद आरोपित उन पर शिकायत वापस लेने का दबाव बना रहा है। वह दो बार उनके घर में घुसकर स्वजन से अभद्रता कर चुका है और जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। पीड़िता ने दो बार बड़हलगंज थाने पहुंचकर शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में धुंध के साथ फिर बढ़ा वायु प्रदूषण, गीडा का एक्यूआइ 271

एसएसपी से शिकायत के बाद पुलिस ने गुरुवार को आरोपित के विरुद्ध लोक मार्ग पर उतावलेपन से वाहन चलाने, लापरवाही से चोट पहुंचाने और धमकी देने के आरोप में कार्रवाई की। प्रभारी निरीक्षक अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच कर साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- छठ पर्व पर गोरखपुर में दो दिन बदलेगी यातायात व्यवस्था, जानें नए मार्ग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।