गोरखपुर-गोंडा रूट पर सफर करने से पहले पढ़ें यह खबर, 10-11 को निरस्त रहेंगी 12 ट्रेनें; 26 का बदल जाएगा मार्ग
गोरखपुर-गोंडा रेल खंड पर 10 और 11 अक्टूबर को ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नल सिस्टम के कार्य के कारण 12 पैसेंजर ट्रेनें ...और पढ़ें

स्वामी नारायण छपिया-मनकापुर स्टेशन के बीच लग रहा आटोमेटिक ब्लाक सिग्नल सिस्टम। जागरण
HighLights
गोरखपुर-गोंडा खंड पर सिग्नल सिस्टम का कार्य होगा।
10 और 11 अक्टूबर को ट्रेनों का ब्लॉक रहेगा।
12 ट्रेनें निरस्त, 26 ट्रेनों के मार्ग बदले जाएंगे।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। गोरखपुर-गोंडा रेल खंड पर स्थित स्वामी नारायण छपिया-मसकनवा-लखपतनगर-मनकापुर स्टेशनों के मध्य 10 व 11 अक्टूबर को आटोमेटिक ब्लाक सिग्नल सिस्टम लगाने का कार्य होगा। इस कार्य के लिए ट्रेनों का ब्लाक रहेगा। ब्लाक के चलते दस व 11 अक्टूबर को 12 पैसेंजर ट्रेनें निरस्त रहेंगी। विभिन्न तिथियों में 26 ट्रेनें मार्ग बदलकर चलाई जाएंगी। कुछ रास्ते में रुककर चलेंगी।
निरस्त रहने वाली कुछ प्रमुख ट्रेनें
- 10 एवं 11 अक्टूबर को चलने वाली 55093 गोरखपुर-गोंडा सवारी गाड़ी।
- 11 एवं 12 अक्टूबर को चलने वाली 55094 गोंडा-गोरखपुर सवारी गाड़ी।
- 12 एवं 13 अक्टूबर को चलने वाली 55073 गोरखपुर-बढ़नी सवारी गाड़ी।
- 10 एवं 11 अक्टूबर को चलने वाली 55071/55072 नकहा जंगल-नौतनवा-नकहा जंगल सवारी गाड़ी।
- 10 एवं 11 अक्टूबर को चलने वाली 75117/75118 गोरखपुर-बढ़नी गोरखपुर डेमू गाड़ी।
- 10 अक्टूबर को चलने वाली 65115/65116 भटनी-अयोध्या धाम जं.-भटनी मेमू गाड़ी।
मार्ग बदलकर चलने वाली कुछ प्रमुख ट्रेनें
- 10 अक्टूबर को चलने वाली 20103 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते चलेगी।
- 11 अक्टूबर को चलने वाली 22549 गोरखपुर-प्रयागराज जं. वंदे भारत एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मनकापुर-गोंडा-बाराबंकी के रास्ते चलेगी।
- 09 अक्टूबर को चलने वाली 15949 डिब्रुगढ़-गोमती नगर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा-औंड़िहार-वाराणसी जं.-अयोध्या कैंट-बाराबंकी के रास्ते चलेगी।
- 10 अक्टूबर को चलने वाली 12565 दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-बढ़नी-गोंडा के रास्ते चलेगी।
- 10 अक्टूबर को चलने वाली 15561 दरभंगा-गोमती नगर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मनकापुर-गोंडा-बाराबंकी के रास्ते चलेगी।
- 10 अक्टूबर को चलने वाली 02563 बरौनी-नई दिल्ली विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग छपरा-औंड़िहार-वाराणसी जं.-बनारस-प्रयागराज जं.-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलेगी।
- 10 अक्टूबर को चलने वाली 02569 दरभंगा-नई दिल्ली विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग छपरा-औंड़िहार-वाराणसी जं.-बनारस-प्रयागराज जं.-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलेगी।
- 09 अक्टूबर को चलने वाली 04013 लौकहा बाजार-आनन्द विहार टर्मिनल विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-बढ़नी-गोंडा के रास्ते चलेगी।
- 09 अक्टूबर को चलने वाली 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा-औंड़िहार-वाराणसी जं.-अयोध्या कैंट-बाराबंकी के रास्ते चलेगी।
- 10 अक्टूबर को चलने वाली 19726 दरभंगा-खातीपुरा अमृत भारत एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-बढ़नी-गोंडा के रास्ते चलेगी।
- 10 अक्टूबर को चलने वाली 15273 रक्सौल-आनन्द विहार टर्मिनल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-बढ़नी-गोंडा के रास्ते चलेगी।
- 10 अक्टूबर को चलने वाली 14673 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा-बलिया-फेफना-इन्दारा-मऊ-शाहगंज-अयोध्या कैंट-बाराबंकी के रास्ते चलेगी।
- 09 अक्टूबर को चलने वाली 15654 जम्मूतवी-गुवाहाटी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते चलेगी।
- 09 अक्टूबर को चलने वाली 15903 डिब्रुगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते चलेगी।
- 10 अक्टूबर को चलने वाली 12556 बठिण्डा-गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते चलेगी।
- 11 अक्टूबर को चलने वाली 12511 गोरखपुर-तिरुवनन्तपुरम उत्तर (कोच्चुवेली) एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-बढ़नी-गोंडा के रास्ते चलेगी।
यह भी पढ़ें- बिहार संपर्क क्रांति समेत 19 ट्रेनों के बदले रूट, गोपालगंज गोरखपुर रेलखंड पर 10 अक्टूबर से एनआई कार्य
रास्ते में रुककर चलने वाली ट्रेनें
- 10 अक्टूबर को चलने वाली 14213 वाराणसी जं.-नेपालगंज रोड एक्सप्रेस, नेपालगंज रोड के स्थान पर अयोध्या धाम स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी।
- 11 अक्टूबर को चलने वाली 14214 नेपालगंज रोड-वाराणसी जं. एक्सप्रेस, नेपालगंज रोड के स्थान पर अयोध्या धाम स्टेशन से चलाई जायेगी।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम विवाद तीमारदारों और डॉक्टरों के बीच झड़प, जांच कमेटी गठित
