विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार संपर्क क्रांति समेत 19 ट्रेनों के बदले रूट, गोपालगंज गोरखपुर रेलखंड पर 10 अक्टूबर से एनआई कार्य

Published: Wed, 07 Oct 2026 11:17 PM (GMT+05:30)

East Central Railway Diverted Trains List: पूर्व मध्य रेल के गोपालगंज-गोरखपुर रेलखंड पर स्वचालित सिग्नलिंग प्रणाली के लिए 10 और ...और पढ़ें

करीब 18.82 किलोमीटर रेलखंड पर कार्य के कारण कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव भी रद रहेंगे।

करीब 18.82 किलोमीटर रेलखंड पर कार्य के कारण कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव भी रद रहेंगे।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Gopalganj Gorakhpur Railway NI Work: पूर्व मध्य रेल के गोपालगंज-गोरखपुर रेलखंड में स्वचालित सिग्नलिंग प्रणाली शुरू करने के लिए बड़े पैमाने पर नन-इंटरलाकिंग (एनआई) कार्य किया जाएगा।

इसके चलते 10 और 11 अक्टूबर को बिहार संपर्क क्रांति समेत 19 ट्रेनों के परिचालन मार्ग में बदलाव किया गया है। स्वामी नारायण छपिया से मनकापुर स्टेशनों के बीच करीब 18.82 किलोमीटर रेलखंड पर कार्य के कारण कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव भी रद रहेंगे।

18 घंटे चलेगा एनआई कार्य

रेलवे द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार एनआई का कार्य 10 अक्टूबर दोपहर दो बजे से शुरू होकर 11 अक्टूबर सुबह आठ बजे तक (18 घंटे) चलेगा।

इसके तुरंत बाद 11 अक्टूबर को ही सुबह आठ बजे से 10:30 बजे तक ढाई घंटे का सुरक्षा और तकनीकी परीक्षण ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान मुजफ्फरपुर से गुजरने और आने-जाने वाली प्रमुख ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित रहेगी।

इन प्रमुख ट्रेनों का बदला रूट

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनों में 12565 दरभंगा-नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति, 12558 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर, 15949 दरभंगा-गोंडा, 15561 दरभंगा-अमृतसर और 14048 दिल्ली-सीतामढ़ी एक्सप्रेस शामिल हैं।

इसके अलावा 02563 बरौनी-नई दिल्ली, 02569 दरभंगा-नई दिल्ली, 15909 डिब्रूगढ़-लालगढ़ और 15707 कटिहार-अमृतसर समेत अन्य ट्रेनों के रूट और ठहराव में बदलाव किया गया है।

पांच ट्रेनों के समय में बदलाव

ब्लॉक के चलते पांच प्रमुख ट्रेनों को नियंत्रित और पुनर्निर्धारित कर चलाया जाएगा। 19269 पोरबंदर-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस को 9 अक्टूबर को मार्ग में 45 मिनट नियंत्रित किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त 15203 बरौनी-लखनऊ, 14010 आनंद विहार-बनमंखी, 19037 बांद्रा टर्मिनस-बरौनी और 13020 काठगोदाम-हावड़ा बाघ एक्सप्रेस का परिचालन भी नियंत्रित कर किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- अवध असम से गरीब रथ तक, लंबी दूरी की इन ट्रेनों में सफाई पर रेलवे की खास नजर; फोटो से होगी निगरानी