विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर में असुरक्षित महसूस हो रहा था गोरक्षनाथ घाट का मुख्य द्वार, अब बन रहा कंक्रीट का नया गेट

Published: Wed, 04 Nov 2026 10:31 AM (IST)

गोरखपुर में राप्ती नदी के किनारे स्थित महायोगी गुरु गोरक्षनाथ घाट का पत्थर से बना मुख्य द्वार हटाया जा रहा ...और पढ़ें

हटाया जा रहा गेट। जागरण

हटाया जा रहा गेट। जागरण

HighLights

  1. गुरु गोरक्षनाथ घाट का पत्थर का मुख्य द्वार हटाया जा रहा है।

  2. क्षतिग्रस्त होने व सुरक्षा कारणों से नया द्वार बनाया जाएगा।

  3. निर्माण में मानकों की अनदेखी, पत्थर आसानी से निकल रहे।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। राप्ती नदी के तट पर स्थित महायोगी गुरु गोरक्षनाथ घाट के मुख्य द्वार को हटाया जाने लगा है। पत्थर से बने इस द्वार के कई हिस्से क्षतिग्रस्त होने के बाद नया मुख्य द्वार बनाया जा रहा है। मुख्य द्वार को हटाने के बाद छठ के पहले राप्ती नदी के तट तक पहुंचने का रास्ता सही करना होगा। अब छठ के बाद कंक्रीट के मुख्य द्वार का काम तेज होगा।

महायोगी गुरु गोरक्षनाथ घाट पर गजीबो की छत गिरने के कारण दो अधिवक्ताओं की मृत्यु के बाद शासन के निर्देश पर पत्थर से निर्मित सभी कार्यों की जांच कराई गई थी। इसके बाद गजीबो के चारों तरफ बैरिकेडिंग करा दी गई थी। साथ ही पत्थर से बने मुख्य द्वार को भी ध्वस्त करने का निर्णय लिया गया था।

सिंचाई विभाग ने मुख्य द्वार ध्वस्त करने की जगह कंक्रीट का मुख्य द्वार बनाना शुरू कर दिया था। अभियंताओं का कहना था कि कंक्रीट का मुख्य द्वार बनने के बाद पत्थर से बना मुख्य द्वार हटाया जाएगा लेकिन बाढ़ के कारण काम रुक गया। इस बीच छठ पूजा की तैयारियां शुरू हो गईं तो सिंचाई विभाग ने आनन-फानन पत्थर से बने मुख्य द्वार को हटाने का निर्णय लिया। मंगलवार को क्रेन की सहायता से एक-एक पत्थर हटाए गए।

यह भी पढ़ें- स्पाइसजेट की मुंबई-गोरखपुर उड़ान रद: यात्रियों ने रनवे पर गुजारी रात, अभिनेत्री ने साझा किया वीडियो


आसानी से निकलते गए पत्थर
सिंचाई विभाग की ओर से घाट के सुंदरीकरण में मानकों से हुए खिलवाड़ की सच्चाई भी सामने आने लगी है। मुख्य द्वार का एक-एक पत्थर आसानी से निकलता जा रहा है। इससे काम करने वाले भी हैरान हैं। लोगों का कहना है कि यदि मुख्य द्वार नहीं हटाया जाता तो तेज हवा चलने पर भी इसके गिरने का खतरा रहता।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में भाजपा की शक्ति प्रदर्शन, नितिन नबीन और योगी आदित्यनाथ करेंगे पदयात्रा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।