Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दीपावली और छठ पर चलाई जाएंगी 200 अतिरिक्त बसें, पूर्वांचल और बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर

    By Jagran NewsEdited By: Nitesh Srivastava
    Updated: Tue, 31 Oct 2023 11:00 AM (IST)

    त्योहारों में चालकों और परिचालकों की मनमानी नहीं चलेगी। परिवहन निगम ने त्योहार में यात्रियों को एक और सहूलियत प्रदान की है। अब राजधानी एक्सप्रेस बस सेवा में भी सामान्य बसों के बराबर किराया लगेगा। शासन ने राजधानी एक्सप्रेस बस सेवा का सामान्य से दस प्रतिशत अधिक बढ़ा दिया था। किराया बढ़ने के बाद लोगों की परेशानी बढ़ गई थी।

    Hero Image
    दीपावली व छठ पर चलेंगी 200 अतिरिक्त बसें

     जागरण संवाददाता, गोरखपुर। दीपावली और छठ पर्व पर घर आने वाले पूर्वांचल और बिहार के लोगों के लिए राहतभरी खबर है। यात्रियों की सुविधा के लिए परिवहन निगम ने गोरखपुर परिक्षेत्र से 200 अतिरिक्त बसें चलाने की घोषणा की है। यह बसें गोरखपुर सहित विभिन्न स्टेशनों से दिल्ली, कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज और वाराणसी रूट पर चलाई जाएंगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इन अतिरिक्त बसों के अलावा देवरिया, पडरौना, तमकुही, सोनौली और महराजगंज आदि रूटों पर लोकल बसों के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे, ताकि बाहर से आने वाले लोग समय से अपने घर पहुंच सकें और उनकी वापसी भी हो सके। अतिरिक्त बसों में निर्धारित स्टेशनों पर यात्रियों को बैठाने और उतारने के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा, जो चालकों और परिचालकों का सहयोग करेंगे।

    त्योहारों में चालकों और परिचालकों की मनमानी नहीं चलेगी। परिवहन निगम ने त्योहार में यात्रियों को एक और सहूलियत प्रदान की है। अब राजधानी एक्सप्रेस बस सेवा में भी सामान्य बसों के बराबर किराया लगेगा। शासन ने राजधानी एक्सप्रेस बस सेवा का सामान्य से दस प्रतिशत अधिक बढ़ा दिया था। किराया बढ़ने के बाद लोगों की परेशानी बढ़ गई थी।

    दिल्ली और लखनऊ आदि रूटों पर चलने वाली राजधानी एक्सप्रेस बस सेवा को यात्री नहीं मिल पा रहे थे। क्षेत्रीय प्रबंधक पीके तिवारी के अनुसार दीपावली और छठ पर्व में 200 अतिरिक्त बसें चलाने की योजना बनाई गई है। बसों को दुरुस्त के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर दिया है। शासन ने राजधानी बस सेवा का किराया भी साधारण बस के बराबर कर दिया है। अब राजधानी बसों में भी साधारण का किराया लगेगा।

    मार्ग का नाम
    अतिरिक्त बसें
    सोनौली- दिल्ली 21
    गोरखपुर- दिल्ली 25
    बढ़नी- दिल्ली 13
    गोरखपुर- लखनऊ 58
    गोरखपुर- कानपुर 10
    देवरिया- गोरखपुर- कानपुर 06
    देवरिया- लखनऊ 18
    सिद्धार्थनगर- लखनऊ 04
    गोरखपुर- प्रयागराज 13
    गोरखपुर- वाराणसी 13
    बस्ती- कानपुर 10
    देवरिया- दिल्ली 09