विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Gold and Silver Prices Today: करवाचौथ से पहले महंगी हुई सोने-चांदी की चमक, दामों में आया भारी उछाल

Published: Tue, 07 Oct 2025 11:05 AM (IST)Updated: Tue, 07 Oct 2025 11:09 AM (IST)

गोरखपुर में करवा चौथ से पहले सोने-चांदी के दामों में भारी उछाल आया है। चांदी 154400 रुपये प्रति किलो तक ...और पढ़ें

जेसी के लिए...करवाचौथ से पहले महंगी हुई सोने-चांदी की चमक
जेसी के लिए...करवाचौथ से पहले महंगी हुई सोने-चांदी की चमक

HighLights

  1. चांदी की कीमत 1,54,400 रुपये प्रति किलो पहुंची।|
  2. सोने की कीमत 1,23,150 रुपये प्रति दस ग्राम।|
  3. कीमतों में तेजी से खरीदारी में कमी आई।|

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। करवाचौथ से पहले एक बार फिर सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल आया है। दोनों में लगातार तेजी ने जहां कारोबारियों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं। वहीं, ग्राहकों की खरीदारी करने से कतराने लगे हैं।

शनिवार को एक लाख 50 हजार चार सौ रुपये प्रति किलो तक बिकी चांदी सोमवार को चार हजार रुपये बढ़कर 1,54,400 रुपये जा पहुंची। वहीं, दस ग्राम सोने की कीमत 2150 रुपये की तेजी के साथ एक लाख 21 हजार से बढ़कर 1,23,150 रुपये जा पहुंची।

सराफा कारोबारियों का कहना है कि हालिया तेजी ने खरीदारों और निवेशकों दोनों को सावधान कर दिया है। सामान्य तौर पर करवा चौथ और दीपावली पर सोने-चांदी की मांग बढ़ती है, लेकिन इस बार कीमतों में तेजी ने लोगों की खरीदारी पर असर डाला है।

बाजार में लोग अब कीमतों के स्थिर होने का इंतजार कर रहे हैं। यदि यही रुख बना रहा तो दीपावली तक सोने-चांदी अपने नई ऊंचाई छूने का कीर्तिमान बनाएंगे। ऐसे में जिन्हें खरीदारी करनी है वह इंतजार न करें और अधिक से अधिक खरीदारी करें।

आल इंडिया ज्वेलर्स एंड गोल्ड स्मिथ फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज अरोरा ने बताया कि वैश्विक हालात के कारण सोने-चांदी में तेजी बनी हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ती मांग और डालर की मजबूती से भी सोने-चांदी की कीमतों में उछाल आया है।

यह भी पढ़ें- क्लिक मत करें अनजान नंबर से आई APK फाइल, उड़ जाएगी गाढ़ी कमाई

इसके अलावा, निवेशकों की ओर से सुरक्षित संपत्ति की ओर बढ़ती मांग भी कीमतों को बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रही है। छोटे निवेशक अभी खरीदारी करने से हाथ पीछे खींच रहे हैं, जिससे बाजार में कारोबार कुछ हद तक सुस्त पड़ा है।

दो माह में ऐसे बढ़े सोने-चांदी के भाव

माह
सोना
चांदी
अगस्त  1,06,000 1,24,900
01 सितंबर  1,08,000 1,28,000

11 सितंबर 

1,12,800 1,31,000

20 सितंबर  

1,13, 800 1,34,000

26 सितंबर  

1,17,460 1,46,260

03 अक्टूबर 

1,19,750 1,47,400

04 अक्टूबर 

1,21,000 1,50,400

06 अक्टूबर 

1,23,150 1,54,400

नोट: सोने का भाव प्रति दस ग्राम व चांदी का प्रति किग्रा जीएसटी सहित है।