Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Gold-Silver Price: त्योहारों से पहले सस्ता हुआ सोना, फीकी पड़ी चांदी की चमक; जानें- गोरखपुर में क्या है भाव

    By Jagran NewsEdited By: Pragati Chand
    Updated: Sat, 07 Oct 2023 12:02 PM (IST)

    Gold-Silver Price In Gorakhpur सोना- चांदी खरीदने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है। पितृपक्ष में सोने- चांदी के भाव गिर गए हैं। ऐसे में खरीदारों को त्योहारों से पहले ही सुनहरा मौका मिल गया है। बता दें कि मार्च के बाद अक्टूबर में 60 हजार से नीचे सोने का भाव आया है। इसका कारण अमेरिकी फेडरल बैंक द्वारा ब्याज दर में वृद्धि बताया जा रहा है।

    Hero Image
    गोरखपुर में सोना हुआ सस्ता। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। सोने-चांदी के भाव में नरमी ने सराफा बाजार की चमक बढ़ा दी है। पिछले एक सप्ताह से भाव में गिरावट जारी है। इससे एक बार फिर सोने-चांदी के खरीदार सराफा बाजार की ओर रुख करने लगे हैं। शुक्रवार को 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव जहां 58,300 रहा वहीं चांदी की कीमत प्रति किग्रा 68,100 रुपये रही।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सराफा कारोबारियों के मुताबिक अमेरिका के फेडरल बैंक द्वारा ब्याज दर में कटौती के कारण दोनों धातुओं के भाव में गिरावट है। एक माह के अंदर जहां सोने में लगभग तीन हजार की गिरावट आई है, वहीं चांदी में भी साढ़े छह हजार रुपये प्रति किग्रा की कमी आई है। फिलहाल कीमत में तेजी के कोई आसार नहीं है। ऐसे में इस बार लोग त्योहारी सीजन में खुलकर खरीदारी कर सकेंगे।

    पिछले पांच मई को 24 कैरेट के सोने का भाव प्रति 10 ग्राम 63 हजार 600 रुपये पहुंच गया था। इसी के साथ ही चांदी की चमक भी बरकरार रही और भाव बढ़कर प्रति किग्रा 79 हजार के रिकार्ड स्तर पर जा पहुंची थी। इस दौरान खरीदारों को जेब ढीली करनी पड़ी थी।

    जून में पौने दो माह बाद सोने-चांदी में आश्चर्यजनक गिरावट दर्ज की गई। सोना चार हजार रुपये प्रति 10 ग्राम घट गया तो वहीं चांदी में भी साढ़े सात हजार रुपये प्रति किग्रा की गिरावट आ गई थी। इसके बाद सराफा बाजार में न सिर्फ चमक बढ़ी बल्कि खरीदारी भी तेज हो गई थी। एक बार फिर सोना-चांदी सस्ता होने से खरीदारों की चांदी हो गई है।

    माह भीतर ऐसे घटता-बढ़ता रहा सोना

    • 1 सितंबर   61, 330
    • 16 सितंबर 61,000
    • 27 सितंबर 60,500
    • 30 सितंबर 59, 270
    • 2 अक्टूबर 59,150
    • 3 अक्टूबर 58, 475
    • 4 अक्टूबर 58,150
    • 6 अक्टूबर 58,300

    (नोट: सोने के भाव जीएसटी सहित प्रति 10 ग्राम हैं।)

    चांदी में इस तरह होता रहा उतार-चढ़ाव

    माह प्रति           किलो

    1 सितंबर       75,000

    16 सितंबर     72,000

    30 सितंबर     71,000

    2 अक्टूबर     70,000

    3 अक्टूबर     68,500

    4 अक्टूबर     66,650

    6 अक्टूबर     68,100

    (नोट: चांदी के भाव जीएसटी सहित प्रति किग्रा हैं।)

    क्या कहते हैं अधिकारी

    आल इंडिया ज्वेलर्स एंड गोल्ड स्मिथ फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज अरोरा ने बताया कि वैश्विक बाजार में सोने की कीमत कम होने का मुख्य कारण अमेरिकी फेडरल बैंक द्वारा अपनी ब्याज दरों में 4.6 से 5.1 प्रतिशत तक की वृद्धि का निर्णय लेना है। संकेत है कि ब्याज दरें और भी लंबे समय तक इसी तरह बनी रह सकती हैं। सोने-चांदी के भाव में नरमी के चलते ग्राहकों को आगामी त्योहारी व लगन के सीजन में निवेश का बेहतर अवसर उपलब्ध होगा।

    यह भी पढ़ें, बच्चों से लेकर महिलाओं की जुबां पर कोल्ड कॉफी का जादू, फायदे जानकार आप भी हो जाएंगे दिवाने