विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर गीडा में उद्योग, व्यापार और आवास के लिए शानदार अवसर, भूखंडों का हो रहा आवंटन 

Published: Thu, 15 Oct 2026 03:44 PM (IST)

गीडा गोरखपुर दशहरा, दीपावली और छठ पूजा के अवसर पर 144 औद्योगिक व आवासीय तथा 61 व्यावसायिक भूखंडों का आवंटन ...और पढ़ें

144 औद्योगिक व आवासीय और 61 व्यावसायिक भूखंडों का विज्ञापन जारी। जागरण

144 औद्योगिक व आवासीय और 61 व्यावसायिक भूखंडों का विज्ञापन जारी। जागरण

HighLights

  1. गीडा 144 औद्योगिक, आवासीय और 61 व्यावसायिक भूखंड देगा।

  2. ऑनलाइन पंजीकरण 16 अक्टूबर से 6 नवंबर तक चलेगा।

  3. उद्यमियों, कारोबारियों व श्रमिकों को मिलेगा निवेश का मौका।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। उद्योग लगाने, कारोबार शुरू करने और आवास की जरूरत पूरी करने की दिशा में गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) ने निवेश के नए अवसर उपलब्ध कराए हैं। दशहरा, दीपावली और छठ पूजा के अवसर पर गीडा 144 औद्योगिक एवं आवासीय भूखंडों और 61 व्यावसायिक भूखंड आवंटित करने जा रहा है।

इसके लिए विज्ञापन जारी कर दिया गया है। इसके तहत उद्यमी औद्योगिक इकाई स्थापित कर सकेंगे, जबकि कारोबारी व्यावसायिक भूखंड लेकर अपना व्यवसाय शुरू करने की दिशा में कदम बढ़ा सकेंगे। योजना के लिए आनलाइन पंजीकरण 16 अक्टूबर से शुरू होकर छह नवंबर तक चलेगा।

इस योजना की खास बात यह है कि इसका लाभ उद्योग और कारोबार शुरू करने के इच्छुक लोगों के साथ गीडा क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों को भी मिल सकता है। श्रमिकों को किफायती आवास उपलब्ध कराने की योजना के तहत वे कार्यस्थल के आसपास अपने परिवार के साथ रह सकेंगे।

इससे रोजाना लंबी दूरी तय करने की परेशानी कम होने के साथ औद्योगिक क्षेत्र में आवासीय सुविधाओं का भी विस्तार होगा। गीडा के एसीईओ रामप्रकाश ने कहा कि योजना का उद्देश्य गीडा क्षेत्र में नए उद्योगों की स्थापना, व्यावसायिक गतिविधियों का विस्तार और श्रमिकों के लिए आवासीय सुविधाओं में वृद्धि करना है।

एक नजर में

  • गीडा की व्यावसायिक योजना में भूखंडों का आवंटन ई-आक्शन के माध्यम से किया जाएगा।
  • आवासीय भवनों के लिए ई-लॉटरी की व्यवस्था की गई है।
  • व्यावसायिक भूखंडों की ई-आक्शन और आवासीय भवनों की ई-लॉटरी 13 नवंबर को प्रस्तावित है।
  • औद्योगिक भूखंडों के आवेदकों का साक्षात्कार: 17 नवंबर को सुबह 11 बजे गीडा सभागार में आयोजित होगा।
  • भूखंडों के लिए आनलाइन पंजीकरण 16 अक्टूबर से शुरू होगा।
  • आवेदन की अंतिम तिथि छह नवंबर निर्धारित है।
  • औद्योगिक भूखंडों की निर्धारित कीमत: 5.13 लाख रुपये प्रति इकाई।
  • ईडब्ल्यूएस श्रेणी का अनुमानित मूल्य: 10.53 लाख रुपये प्रति इकाई।
  • भूखंडों का विस्तृत विवरण और आवेदन संबंधी जानकारी गीडा की आधिकारिक वेबसाइट [www.gidagkp.in](https://www.gidagkp.in/) पर उपलब्ध।

यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश के किसानों की बल्ले-बल्ले: 50 प्रतिशत छूट पर मिलेंगे गेहूं-चना के बीज, ऑनलाइन बुकिंग शुरू

यह भी पढ़ें- पूर्वांचल में अवैध असलहा फैक्ट्रियों का जाल पुलिस के लिए चुनौती, निगरानी पर उठे सवाल