विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तर प्रदेश के किसानों की बल्ले-बल्ले: 50 प्रतिशत छूट पर मिलेंगे गेहूं-चना के बीज, ऑनलाइन बुकिंग शुरू

Published: Thu, 15 Oct 2026 03:37 PM (GMT+05:30)

गोरखपुर में कृषि विभाग रबी की बुवाई के लिए किसानों को 50% अनुदान पर बीज उपलब्ध करा रहा है, जिसके ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

HighLights

  1. कृषि विभाग रबी की बुवाई हेतु अनुदान पर बीज दे रहा।

  2. किसान ऑनलाइन आवेदन कर 50% अनुदान का लाभ ले सकते।

  3. गेहूं, चना, मटर, मसूर जैसे बीजों पर मिल रहा अनुदान।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। रबी की बोआई के लिए कृषि विभाग किसानों को अनुदान पर कृषि बीज उपलब्ध करा रहा है। किसान ऑनलाइन आवेदन कर इसका लाभ ले सकते हैं। विभिन्न प्रकार के बीज के लिए तमाम किसानों ने आवेदन भी कर दिया है। सरकार की ओर से किसानों को निर्धारित मूल्य का 50 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है।

कृषि विभाग की ओर से गेहूं, चना, मटर, मसूर समेत अन्य बीज अनुदान पर उपलब्ध कराया जाता है। जिले के लिए 22191 क्विंटल गेहूं के बीज में से 1014 क्विंटल की बुकिंग किसानों ने कर ली है। 27 क्विंटल चना के सापेक्ष आठ क्विंटल, 92 क्विंटल मटर के सापेक्ष पांच क्विंटल, 110 क्विंटल मसूर के बीज के सापेक्ष 80 किलोग्राग व 18 क्विंटल राई सरसो बीज के सापेक्ष 22 किलोग्राम की बुकिंग किसानों की ओर से की गई है। इस योजना के लाभ के लिए किसानों को आनलाइन आवेदन कर करना होता हैं।

मुफ्त बीज का हो चुका वितरण
कृषि विभाग की ओर से मुफ्त में भी बीज उपलब्ध कराया जाता है। तोरिया के 500 पैकेट के लिए 521, चना के 200 पैकेट के लिए 217, मदर के 150 पैकेट के लिए 183 किसानों ने आवेदन किया था। लाटरी से पात्र किसानों का चयन कर बीज वितरण कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें- पूर्वांचल में अवैध असलहा फैक्ट्रियों का जाल पुलिस के लिए चुनौती, निगरानी पर उठे सवाल

वहीं, मसूर के 733 पैकेट के सापेक्ष 205 व राई सरसो के 4270 पैकेट के सापेक्ष 469 किसानों ने आवेदन किया है। इसमें अभी आवेदन आ भी रहे हैं। लक्ष्य से अधिक आवेदन होने पर लाटरी कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर के मां तरकुलहा देवी धाम से जुड़ी 1857 की क्रांति, अमर शहीद बंधू सिंह से है पहचान




किसानों के लिए मुफ्त बीज के साथ ही 50 प्रतिशत अनुदान पर बीज उपलब्ध कराया जाता है। मुफ्त बीज योजना में कई बीज का लक्ष्य पूरा हो गया है। जिनका पूरा नहीं हुआ है, उनके आवेदन आ रहे हैं। अनुदान पर मिलने वाले बीज के लिए भी किसान आवेदन कर रहे हैं।

-

- डा. राजमंगल चौधरी, जिला कृषि अधिकारी