गोरखपुर में उद्योग लगाना होगा आसान: गीडा बोर्ड बैठक में तय होंगी फ्लैटेड फैक्टरी की दरें, लागू होंगे नए बायलाज
गीडा बोर्ड की आगामी बैठक में औद्योगिक इकाइयों के लिए नए भवन निर्माण नियमों (माडल बिल्डिंग बायलाज 2026) को अपनाने ...और पढ़ें

फ्लैटेड फैक्टरी गीडा। जागरण
HighLights
गीडा बोर्ड बैठक में महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होगी।
माडल बिल्डिंग बायलाज 2026 को अंगीकृत करने का प्रस्ताव।
फ्लैटेड फैक्टरी आवंटन की दरें निर्धारित की जाएंगी।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। गीडा में औद्योगिक इकाइयों की स्थापना और भवन निर्माण से जुड़े नियमों को नई व्यवस्था के अनुरूप ढालने की तैयारी शुरू हो गई है। गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) की इस महीने के अंत में प्रस्तावित बोर्ड बैठक में माडल बिल्डिंग बायलाज 2026 को अंगीकृत करने का प्रस्ताव रखा जाएगा। इसके साथ ही फ्लैटेड फैक्टरी के आवंटन की दर निर्धारित करने पर भी निर्णय लिया जाएगा।
दोनों प्रस्तावों को औद्योगिक क्षेत्र में विकास की आगामी योजनाओं के लिहाज से महत्वपूर्ण है। बोर्ड बैठक के लिए एजेंडा तैयार किया जा रहा है। इसमें औद्योगिक क्षेत्र के विकास, उद्यमियों को सुविधाएं उपलब्ध कराने और प्राधिकरण की योजनाओं को आगे बढ़ाने से जुड़े प्रस्ताव शामिल किए जाएंगे। बैठक में रखे जाने वाले प्रस्तावों पर चर्चा के बाद बोर्ड की मंजूरी के अनुरूप आगे की कार्रवाई की जाएगी।
नए प्रविधानों के अनुरूप तय होंगे निर्माण के मानक
माडल बिल्डिंग बायलाज 2026 को अंगीकृत करने का प्रस्ताव भवन निर्माण से जुड़े नियमों के लिहाज से महत्वपूर्ण होगा। इसके अंगीकृत होने पर गीडा क्षेत्र में भवनों के निर्माण से संबंधित व्यवस्था को नए प्रावधानों के अनुरूप लागू करने का रास्ता खुलेगा। औद्योगिक और अन्य भवनों के निर्माण से जुड़े मानकों के निर्धारण में इसकी अहम भूमिका होगी।
एक भवन में कई औद्योगिक इकाइयों को मिलेगी जगह
फ्लैटेड फैक्टरी की आवंटन दर तय करने का प्रस्ताव भी बैठक के एजेंडे में शामिल रहेगा। इसमें एक ही भवन के अलग-अलग हिस्सों में कई औद्योगिक इकाइयों को उत्पादन या अन्य व्यावसायिक गतिविधियों के लिए जगह उपलब्ध कराई जा सकती है। इस व्यवस्था में प्रत्येक इकाई को अलग भवन बनाने के बजाय एक ही परिसर में निर्धारित स्थान मिल सकेगा।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर में छात्रा को कमरे में बंद कर टेलर मास्टर ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
फ्लैटेड फैक्टरी के आवंटन की दर निर्धारित होने से आवंटन की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। इससे इच्छुक उद्यमियों के लिए उपलब्ध स्थान के आवंटन की प्रक्रिया स्पष्ट हो सकेगी। आवंटन की दर और उससे संबंधित अंतिम व्यवस्था पर बोर्ड के निर्णय के बाद ही स्थिति साफ होगी।
बोर्ड बैठक के लिए प्रस्तावों की सूची तैयार की जा रही है। बैठक में प्राधिकरण से जुड़े नीतिगत और विकास संबंधी विषयों पर चर्चा की जाएगी तथा प्रस्तावों पर अंतिम निर्णय बोर्ड की बैठक में लिया जाएगा।
-विशाल कुमार, सीईओ, गीडा
