Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गोरखपुर में बाइक सवार जालसाज ने अधिकारी के घर से उड़ाया डेढ़ लाख का जेवर, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ बदमाश

    By Jagran NewsEdited By: Pragati Chand
    Updated: Thu, 09 Feb 2023 09:18 AM (IST)

    गोरखपुर पुलिस के लिए चुनौती बना बुलेट सवार आधा दर्जन महिलाओं से जालसाजी कर चुका है। उसी के तर्ज पर इस जालसाज ने भी घटना को अंजमा दिया है। जालसाज का फोटो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।

    Hero Image
    बुजुर्ग को बाइक पर बैठाकर जाते हुए जालसाज की तस्वीर कैमरे में कैद। सौ. वीडियो ग्रैब

    गोरखपुर, जागरण संवाददाता। बुलेट सवार के बाद बाइक सवार जालसाज ने पशुधन प्रसार अधिकारी के घर पहुंचकर स्वजन को झांसे में लेते हुए डेढ़ लाख के जेवर लेकर फरार हो गया। जानकारी होने पर पीड़ित ने थाने पर तहरीर दे दी है। जालसाज की फोटो सीसी कैमरे में कैद है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह है पूरा मामला

    जगदीशपुर-भलुआन के रमेश कुमार नायक गजपुर स्थित पशु चिकित्सालय में पशुधन प्रसार अधिकारी हैं। सात फरवरी की सुबह 9:30 बजे एक युवक बाइक से उनके घर पहुंचा। घर पर उनकी बुजुर्ग माता थी। उसने पशु के लिए दवा लेने की बात कही। कुछ देर बाद रमेश नायक की पत्नी व पिता भी घर पर आ गए। इसके बाद जालसाज ने रमेश नायक के पिता का मोबाइल फोन लेकर बात करने का नाटक करते हुए कहा ठीक है डॉक्टर साहब सामान ले लेता हूं। फिर फोन काटते हुए कहा कि डॉक्टर साहब कहें है घर से पुराना मंगल सूत्र का सामान लेकर चले आओ नया सामान देना है। पिता को भी साथ में लेकर चले आना। झांसे में आकर पशुधन प्रसार अधिकारी की पत्नी ने 20 ग्राम के सोने की चेन, लॉकेट व मंगल सूत्र में लगने वाले सोने के दस दाने जालसाज को दे दिया।

    सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ जालसाज

    जालसाज ने रमेश नायक के पिता को बाइक पर बैठाया। कुछ दूर जाने के बाद बुजुर्ग पिता को उसने चवरियां ओवरब्रिज के पास इंतजार करने के लिए कहा और चलता बना। बाद में ठगे जाने का अहसास होने पर घर वालों ने पशुधन प्रसार अधिकारी को खबर दी। जालसाज की जाते समय की फोटो सीसी कैमरे में कैद हो गई है। उसने काला हेलमेट लगाया हुआ है और एक बुजुर्ग को पीछे बैठाए हुए है। रमेश के पिता राधेश्याम नायक ने पुलिस को तहरीर दे दी है। थाना प्रभारी संदीप कुमार सिंह ने बताया जांच कराई जा रही है।