विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दुबई में फंसे संतकबीरनगर के चार युवक, फैक्ट्री में बंधक बनाकर मजदूरी कराने का आरोप; जालसाजी का केस दर्ज

Published: Mon, 02 Sep 2024 03:04 PM (IST)

गोरखपुर से दूसरे देश में मजदूरों को बंधक बनाकर रखने का मामला सामने आया है। संतकबीरनगर जिले के महुली थाना ...और पढ़ें

फैक्ट्री में बंद करके मजदूरी कराने का आरोप (प्रतिकात्मक फोटो)
फैक्ट्री में बंद करके मजदूरी कराने का आरोप (प्रतिकात्मक फोटो)

HighLights

  1. सिंघड़िया के एजेंट ने टूरिस्ट वीजा पर था भेजा
  2. युवकों से लिए गए थे दो-दो लाख
  3. साथी ने कैंट थाने में दर्ज कराया केस

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। दुबई की फैक्ट्री में संतकबीरनगर जिले के रहने वाले चार युवक छह माह से बंधक बनाकर रखे गए हैं। आरोप है कि एजेंट ने उन्हें टूरिस्ट वीजा पर भेजकर फंसा दिया। साथी की तहरीर पर कैंट थाना पुलिस ने सिंघड़िया स्थित गल्फ टेक्निकल इंस्टीट्यूट के संचालक संतोष सिंह पर जालसाजी का केस दर्ज किया है।

संतकबीरनगर जिले के महुली थाना क्षेत्र के भगता गांव के धर्मेंद्र कुमार ने तहरीर देकर बताया कि रौतापार के रहने वाले अपने परिचित नूरमोहम्मद के माध्यम से गल्फ टेक्निकल इंस्टिट्यूट विदेश भेजने की संस्था में गए थे।

दो-दो लाख लेकर भेजा गया दुबई

बातचीत होने पर संचालक संतोष सिंह ने बताया कि एक युवक को दो लाख रुपये में दुबई भेज देंगे। बातचीत होने पर उन्होंने चार युवकों मोहम्मद कैफ, मोहम्मद नौशाद, निरंजन, डली मोहम्मद को उनसे मिलवाया। सभी से दो-दो लाख रुपये लेकर उन्होंने 23 फरवरी, 2024 को टूरिस्ट वीजा पर दुबई भेज दिया। एयरपोर्ट से उन्हें एक फैक्ट्री में ले जाया गया जहां बंधक बनाकर मजदूरी कराया जा रहा है। रुपये मांगने पर उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है।

एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कैंट थाना पुलिस छानबीन कर रही है। साक्ष्य के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें- यूपी से बिहार जाने वाली सभी ट्रेनों पर आरपीएफ-सीआइबी की रहेगी नजर, शराब तस्करों पर कसेगी शिकंजा; तस्करों में हड़कंप