Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पूर्व भाजपा सांसद शरद त्रिपाठी के निधन से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुखी, कहा- समाज सेवक थे शरद

    By Pradeep SrivastavaEdited By:
    Updated: Thu, 01 Jul 2021 08:27 PM (IST)

    भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. रमापति राम त्रिपाठी के पुत्र व संतकबीर नगर से भाजपा के पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी का बुधवार की रात गुरुग्राम में निधन हो गया। उनके न‍िधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने दुख जताते हुए कहा कि शरद समाज सेवक थे।

    Hero Image
    संतकबीर नगर से भाजपा के पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी। - फाइल फोटो

    गोरखपुर, जेएनएन। देवरिया के सांसद, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. रमापति राम त्रिपाठी के पुत्र व संतकबीर नगर से भाजपा के पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी का बुधवार की रात दिल्ली में निधन हो गया। वह कुछ दिनों से बीमार थे। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। बुधवार की रात लगभग 10.30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। वह 50 साल के थे और लीवर की बीमारी से पीडि़त थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पीएम ने कहा, शरद ने संतकबीर दास के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व सांसद श्री शरद त्रिपाठी के असामयिक निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा है, श्री शरद त्रिपाठी के असामयिक निधन ने मुझे और कई अन्य लोगों को दु:खी कर दिया है। उन्हें वंचित लोगों के लिये काम करने और समाज सेवा से प्रेम था। उन्होंने संत कबीर दास जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का अभिनव प्रयास किया। उनके परिजनों और समर्थकों के प्रति संवेदनायें। ओम् शांति।

    2014 में संतकबीर नगर से सांसद बने थे शरद

    शरद त्रिपाठी 2014 में संतकबीर नगर से सांसद बने थे। वह खजनी विधानसभा क्षेत्र के झुडिय़ां गांव के मूल निवासी थे। परिवार में माता-पिता के अलावा पत्नी तथा दो बेटे व दो बेटियां हैं।  शरद त्रिपाठी के निधन पर भाजपा नेताओं ने शोक जताया है।

    समिति के सदस्य भी रहे

    बतौर सांसद त्रिपाठी विदेश मामलों की स्थायी समिति के सदस्य के साथ ग्रामीण विकास मंत्रालय, पंचायती राज, पेयजल और स्वच्छता सलाहकार समिति के सदस्य भी रहे। 2019 में हुए जूता कांड से चर्चा में आने के कारण 2019 के लोकसभा चुनाव में उनका टिकट कट गया था।

    जब दो अच्छे दोस्त आपस में उलझे

    शरद त्रिपाठी और मेंहदावल के भाजपा विधायक राकेश सिंह बघेल के आपस में बेहद अच्छे संबंध थे। मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र में मोटरसाइकिल चलाते विधायक राकेश और इनके पीछे बैठे पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी की तस्वीर शायद लोग कभी भूल नहीं पाएंगे। इनकी मित्रता कुछ लोगों को खलती थी। ऐसे लोग इन दोनों में दूरी बनाने के लिए मौके की तलाश में थे।