विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दुस्साहस! CM का फर्जी हस्ताक्षर कर भेजा पत्र, बुलंदशहर की महिला को गोरखपुर पहुंचने पर हुई जानकारी; जालसाजी का केस दर्ज

By Jagran NewsEdited By: Pragati Chand
Published: Sun, 03 Dec 2023 09:23 AM (IST)

गोरखपुर पुलिस ने मामले में जालसाजी का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। महिला को न सिर्फ सीएम ...और पढ़ें

सीएम का फर्जी हस्ताक्षर कर भेजा पत्र। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
सीएम का फर्जी हस्ताक्षर कर भेजा पत्र। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। बुलंदशहर की महिला को नारी शक्ति मिशन का पदाधिकारी बनाए जाने की जानकारी देकर जालसाज ने गोरखपुर बुलाया। यहां पहुंचने पर पता चला कि मुख्यमंत्री का हस्ताक्षरयुक्त पत्र फर्जी है। महिला ने जनता दर्शन में मुख्यमंत्री से मिलकर जालसाजी की जानकारी दी। कैंट थाना पुलिस नारी शक्ति मिशन का सचिव बता पत्र जारी करने वाले दिनेश चौधरी के विरुद्ध जालसाजी का मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।

बुलंदशहर के शेखूपुर, रौरा की रहने वाली रीना चौधरी ने प्रार्थना पत्र में लिखा है कि दिनेश चौधरी-प्रधान सचिव (नारी शक्ति मिशन 2024) की तरफ से उनको पत्र भेज 30 नवंबर को दिन में एक बजे गोरखपुर मठ कार्यालय पर बुलाया गया था। यही नहीं नारी शक्ति विशेष पदाधिकारी के रूप में उन्हें 30 नवम्बर की शाम 4.30 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा चार केन्द्रीय व सात राज्य कैबिनेट मंत्री की मौजूदगी में होने वाली बैठक में शामिल होने की जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें, यदि फूलती हो सांस तो जरूर करा लें हार्ट की जांच, गोरखपुर में बैडमिंटन खेलते समय छात्रा की मौत के बाद डॉक्टरों ने किया सावधान

पत्र में लिखा गया था कि 17 अक्टूबर को मुख्यमंत्री जब बुलंदशहर दौरे पर गए थे उस दौरान आप का नाम (रीना चौधरी) ब्लाक की तरफ से भारतीय जनता पार्टी में विशेष जिम्मेदारी देने के लिए आया था, लेकिन समयाभाव में ऐसा नहीं हो पाया। मुख्यमंत्री के निर्देश पर ही 30 नवंबर को इस जिम्मेदारी को ग्रहण करने के लिए बुलाया जा रहा है। गोरखपुर पहुंचने पर उन्हें जालसाजी किए जाने की जानकारी हुई। एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।