Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Gorakhpur Coronavirus News: गोरखपुर में पहली बाद दो सौ के नीचे आया कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा

    By Pradeep SrivastavaEdited By:
    Updated: Sun, 23 May 2021 08:34 PM (IST)

    गोरखपुर में कोरोना संक्रमण कम होने के साथ ही तेजी से लोग स्वस्थ भी हो रहे हैं। बीते 24 घंटे में 1237 लोग स्वस्थ हुए हैं। अब तक जिले में 56 हजार 779 संक्रमित मिले हैं। इनमें 52 हजार 635 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

    Hero Image
    गोरखपुर में कोरोना वायरस मरीजों की संख्या लगातार कम हो रही है। - प्रतीकात्मक तस्वीर

    गोरखपुर, जेएनएन। कोरोना संक्रमितों की संख्या इस महीने दूसरी बाद दो सौ के नीचे पहुंची है। शनिवार को जिले में 180 संक्रमित मिले। इससे पहले 20 मई को 195 संक्रमित मिले थे। हालांकि मौत के आंकड़े एक बार फिर बढ़े हैं। बीते 24 घंटे में 19 संक्रमितों की मौत हुई है। इनमें 14 साल की एक बच्ची भी है। कुशीनगर के बलपुरिया बाजार की बच्ची को 20 मई को सांस लेने में दिक्कत होने के बाद भर्ती कराया गया था। 19 मौत के बाद भी स्वास्थ्य विभाग के रिकार्ड में मृतकों की संख्या चार दर्शायी गई है। विभाग के रिकार्ड में कोरोना की पहली लहर से अब तक 619 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। हालांकि मौत की संख्या इससे बहुत ज्यादा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    1237 स्वस्थ हुए

    संक्रमण कम होने के साथ ही तेजी से लोग स्वस्थ भी हो रहे हैं। बीते 24 घंटे में 1237 लोग स्वस्थ हुए हैं। सीएमओ डा. सुधाकर पांडेय ने बताया कि पिछले साल से अब तक जिले में 56 हजार 779 संक्रमित मिले हैं। इनमें 52 हजार 635 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। सक्रिय केस घटकर 4525 हो गई है।

    मृतकों में 16 गोरखपुर के

    कोरोना संक्रमण से गोरखपुर के 16 नागरिकों की मौत हुई है। इनमें टीबी अस्पताल में भर्ती दो पुरुष शामिल हैं। इनकी उम्र 72 व 56 वर्ष थी। नर्सिंग होम में एक 65 वर्षीय महिला, लखनऊ में एक पुरुष, मेडिकल कालेज में बेलघाट की एक महिला, राजेंद्र नगर की 75 वर्षीय महिला, तिवारीपुर के 78 वर्षीय पुरुष, रानीपुर की महिला, सूर्य बिहार कालोनी के 60 वर्षीय पुरुष, परसौनी के 53 वर्षीय पुरुष, राप्तीनगर की 72 वर्षीय महिला, शाहपुर के 55 वर्षीय पुरुष, राजेंद्र नगर की 60 वर्षीय महिला, भटहट के 42 वर्षीय युवक, कमरहा के 50 वर्षीय पुरुष, जगदीशपुर के 65 वर्षीय पुरुष शामिल हैं। कुशीनगर की एक 14 वर्षीय किशोरी और एक महिला, महराजगंज की एक महिला की मौत मेडिकल कालेज में हुई है।

    comedy show banner