Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु जाने वाली तीन प्रमुख उड़ानों के शेड्यूल बदलें, देखें स्पाइस जेट व अकासा एयर की नई टाइमिंग

    गोरखपुर एयरपोर्ट ने दिल्ली मुंबई और बेंगलुरु जाने वाली स्पाइस जेट और अकासा एयर की उड़ानों के समय में बदलाव किया है। यह नई समय सारणी सोमवार से लागू हो गई है। मुंबई जाने वाली फ्लाइट अब सुबह 1110 बजे रवाना होगी जबकि बेंगलुरु की फ्लाइट दोपहर 250 बजे उड़ान भरेगी। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि यात्रा से पहले एयरलाइंस की वेबसाइट पर समय की जांच कर लें।

    By Jagran News Edited By: Abhishek Saxena Updated: Tue, 08 Jul 2025 07:37 AM (IST)
    Hero Image
    प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। एयरपोर्ट प्रशासन ने दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु जाने वाली तीन प्रमुख उड़ानों के शेड्यूल में बदलाव किया है। नई व्यवस्था सोमवार से लागू कर दी गई है और यह विभिन्न तिथियों तक प्रभावी रहेगी।

    मुंबई से आने वाली स्पाइस जेट की फ्लाइट अब सुबह 10:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इसी एयरलाइन की फ्लाइट सुबह 11:10 बजे मुंबई के लिए रवाना होगी। यह शेड्यूल 25 अक्तूबर तक प्रभावी रहेगा। बेंगलुरु से गोरखपुर आने वाली अकासा एयर की फ्लाइट अब दोपहर 2:10 बजे लैंड करेगी और 2:50 बजे बेंगलुरु के लिए रवाना होगी। इसी प्रकार दिल्ली से आने वाली अकासा एयर की फ्लाइट शाम 6:50 बजे लैंड करेगी और दिल्ली के लिए शाम 7:25 बजे उड़ान भरेगी। इन दोनों उड़ानों का शेड्यूल 30 सितंबर तक प्रभावी रहेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तीन फ्लाइट के समय में संशोधन

    एयरपोर्ट निदेशक आरके पाराशर ने बताया यात्रियों की सुविधा और एयरलाइंस की समन्वय व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए तीन फ्लाइट के समय में संशोधन किया गया है। यह बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि अपनी यात्रा की योजना बनाने से पहले एयरलाइंस की आधिकारिक वेबसाइट या एयरपोर्ट हेल्पलाइन से उड़ानों का समय अवश्य जांच लें, जिससे कोई असुविधा न हो।