Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गोरखपुर शहर में तीन दिनों तक हर घर करेंगे सैनिटाइज Gorakhpur News

    By Satish Chand ShuklaEdited By:
    Updated: Sat, 01 May 2021 07:30 AM (IST)

    कोरोना वायरस पर सोडियम हाइपोक्लोराइट को काफी प्रभावशाली माना जाता है। इसके घोल के इस्तेमाल से वायरस कम होने की कई बार पुष्टि भी हो चुकी है। इसे देखते हुए नगर निगम प्रशासन लगातार सैनिटाइजेशन अभियान चला रहा है।

    Hero Image
    गोरखपुर नगर निगम भवन का फाइल फोटो, जागरण।

    गोरखपुर, जेएनएन। बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों पर नियंत्रण के लिए नगर निगम प्रशासन ने अपनी तैयारियां और तेज कर दी हैं। शनिवार से सोमवार तक बंद में पूरे शहर को फिर से सैनिटाइज कराया जाएगा। सोडियम हाइपाक्लोराइट के घोल से 75 वाहनों को छिड़काव कराने की तैयारी पूरी हो गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कोरोना वायरस पर सोडियम हाइपोक्लोराइट को काफी प्रभावशाली माना जाता है। इसके घोल के इस्तेमाल से वायरस कम होने की कई बार पुष्टि भी हो चुकी है। इसे देखते हुए नगर निगम प्रशासन लगातार सैनिटाइजेशन अभियान चला रहा है।

    हर वार्ड में एक वाहन

    नगर निगम सीमा क्षेत्र में 70 वार्ड हैं। नगर निगम प्रशासन ने हर वार्ड में एक वाहन से सैनिटाइजेशन कराने का निर्णय लिया गया है। पार्षद के निर्देशन में वाहन हर की हर गलियों को सैनिटाइज करेगा।

    रात्रि कफ्र्यू में भी चल रहा अभियान

    नगर निगम का छिड़काव अभियान रात्रि कफ्र्यू में भी चल रहा है। प्रमुख बाजारों को रोजाना सैनिटाइज कराया जा रहा है। साथ ही इन बाजारों की सड़कों और दुकानों के शटर पर भी सोडियम हाइपो क्लोराइट का घोल डाला जा रहा है।

    घरों के अंदर सैनिटाइजेशन की तैयारी

    पूरे शहर को सैनिटाइज करने के साथ ही नगर निगम प्रशासन घरों के अंदर भी छिड़काव की तैयारी कर रहा है। अफसरों का कहना है कि कंटेनमेंट जोन के बाहर वाले घरों में नगर निगम के कर्मचारियों को कोविड प्रोटोकाल का पूरी तरह पालन करते हुए छिड़काव के लिए व्यवस्था बनाई जा रही है। हालांकि अभी पूरा जोर शहर की गलियों और दुकानों को सैनिटाइज करने पर है। नगर आयुक्त अविनाश सिंह का कहना है कि नगर निगम प्रशासन लगातार सैनिटाइजेशन अभियान चला रहा है। अफसरों, कर्मचारियों के साथ ही नागरिकों का भी पूरा सहयोग मिल रहा है।