विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gorakhpur News: कातिल हाथी फिर हुआ मदमस्त, महावत को भी नहीं पहचान रहा; लोगों ने कहा- कभी भी घट सकती है घटना

By Jagran NewsEdited By: Pragati Chand
Published: Thu, 12 Oct 2023 10:01 AM (IST)

हाथी विनोद वन में रखा गया है। महावत की सूचना के बाद सतर्कता बरती जा रही। अब हाथी की निगरानी ...और पढ़ें

विनोद वन में रखा गया हाथी। -फाइल फोटो
विनोद वन में रखा गया हाथी। -फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। कुसम्ही के विनोद वन में रखा गया हाथी गंगा राम एक बार फिर मदमस्त हो गया है। देखरेख करने वाले महावत को भी नहीं पहचान रहा है। महावत की सूचना पर पशु चिकित्सक की टीम लगातार निगरानी कर रही है। चिकित्सकों के अनुसार ढाई महीने तक उसकी देखरेख की जाएगी। उधर, विनोद वन के आसपास रहने वाले लोग भी हाथी के मदमस्त होने की सूचना से परेशान हैं। उनका कहना है कि अगर रात के समय हाथी बाहर निकल गया तो बड़ी घटना घट सकती है।

तीन लोगों की जान ले चुका है हाथी

16 फरवरी, 2023 को मोहम्मदपुर माफी में कलश यात्रा के दौरान यह हाथी बिदक गया था और दो महिलाओं समेत तीन लोगों को मार डाला था। घटना की सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हाथी को पकड़कर 17 फरवरी को विनोद वन ले आई। तभी से हाथी वन विभाग की देखरेख में है। आठ महीने बाद फिर हाथी मदमस्त हो गया है।

सुरक्षा के दृष्टिकोण से वन विभाग ने उसके चारों पैर में जंजीर बांध दी है। साथ ही तीन महावत उसके पास हैं। वनाधिकारी विकास यादव ने बताया कि हाथी की देखरेख करने वाले महावत मुस्तफा ने एक सप्ताह पहले सूचना दी थी कि हाथी सामान्य नहीं दिख रहा है। चिड़ियाघर के पशु चिकित्साधिकारी डा. योगेश प्रताप सिंह की टीम देखरेख कर रही है।

यह भी पढ़ें, World Arthritis Day 2023: हड्डियों को कमजोर बना रहीं ये सात आदतें, बचाव व मजबूती के लिए जरूर करें ये उपाय

आमजन का आना-जाना बंद

हाथी के आने के बाद 17 फरवरी से ही विनोद वन दर्शकों के लिए बंदकर दिया गया है। बीच में हाथी के सही होने पर कुछ लोग उधर से आ-जा रहे थे। वन विभाग के अनुसार हाथी के मदमस्त होने के बाद से फिर विनोद वन की तरफ आना-जाना बंदकर दिया गया है। सिर्फ महावत और पशु चिकित्सक की टीम ही उधर जाएगी।

यह भी पढ़ें, त्योहारों को लेकर सीएम योगी सख्त, बोले- सुरक्षा के हों पुख्ता इंतजाम, तेज आवाज में DJ बजाने पर रोक

नहीं शुरू हुआ बाड़े का निर्माण

उच्चाधिकारियों के निर्देश पर चिड़ियाघर में हाथी का बाड़ा बनना था। इसके लिए राज्य निर्माण निगम की टीम ने प्रस्ताव भेजा था। वन विभाग के अनुसार बाड़ा बनाने के लिए संशोधित प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। अनुमोदन मिलने के बाद काम शुरू कर दिया जाएगा।