Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP: हनुमान मंदिर में आरती के दौरान युवक ने महिलाओं पर फेंका मांस का टुकड़ा, आरोपी गिरफ्तार

    Updated: Tue, 02 Sep 2025 05:52 PM (IST)

    Gorakhpur News | UP News | गोरखपुर के संकट मोचन हनुमान मंदिर में आरती के दौरान एक नशे में धुत युवक ने मांस फेंककर हंगामा किया। श्रद्धालुओं ने युवक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं मुंडेरा बाजार में ब्रह्मभोज में प्रतिबंधित मांस पकाने की शिकायत पर पुलिस ने नमूना लेकर जांच के लिए भेजा है।

    Hero Image
    आरती के दौरान नशेड़ी ने फेंका मांस, मचा हड़कंप।

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। संकट मोचन हनुमान मंदिर में सोमवार रात श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुंचाने वाली घटना सामने आई। आरती के समय नशे में धुत्त एक युवक मंदिर परिसर में घुसा और महिला श्रद्धालुओं पर पन्नी में रखा मांस फेंक दिया। अचानक हुई इस हरकत से अफरातफरी मच गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गुस्साए भक्तों ने युवक को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई की और पुलिस को सौंप दिया। घटन रात करीब आठ बजे की है, इस समय मंदिर परिसर में आरती चल रही थी। बरामदे में बड़ी संख्या में महिलाएं आरती गा रही थीं।

    इसी दौरान बाइक से पहुंचे युवक ने पन्नी में भरा मांस महिलाओं की ओर फेंक दिया। अचानक सामने मांस देखकर महिलाओं ने शोर मचाया, जिसके बाद परिसर में मौजूद लोगों ने युवक को दबोच लिया। मामले की जानकारी होते ही मंदिर के बाहर भीड़ जमा हो गई।

    आरोपित उमेश यादव कुशीनगर, परतावल के अगया गांव का रहने वाला है। उसने ऐसा क्यों किया। कहीं धार्मिक भावना भड़काने की साजिश तो नहीं थी। पुलिस इसकी जांच के रही है।

    सीओ चौरीचौरा अनुराग कुमार सिंह ने बताया कि युवक नशे में धुत्त था और पूछताछ के दौरान कुछ स्पष्ट नहीं बता पा रहा है।  फिलहाल उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इस संबंध में किसी ने तहरीर नहीं दी है।

    ब्रह्मभोज में प्रतिबंधित मांस पकाए जाने की शिकायत, जांच को भेजा सैंपल

    करमहा में ओवरब्रिज के नीचे रहने वाले नट जाति के परिवार पर आरोप - डिप्टी सीवीओ ने लिए सैंपल, रिपोर्ट आने के बाद होगी आगे की कार्रवाई जागरण संवाददाता, मुंडेरा बाजार : ब्रह्मभोज में प्रतिबंधित मांस पकाए जाने की सूचना पर सोमवार को सनसनी फैल गई।

    चिकित्सकों के साथ पहुंची चौरीचौरा थाना पुलिस ने आयोजक से पूछताछ की। डिप्टी सीवीओ ने जांच के लिए नमूना एकत्र किया। अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। करमहा ओवरब्रिज के नीचे रहने वाले फुलकान की मां का निधन हो गया था, जिनका सोमवार को ब्रह्मभोज था।

    स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि ब्रह्मभोज में प्रतिबंधित पशु का मांस पकाया जा रहा है। पशु चिकित्सक के साथ पहुंची पुलिस ने छानबीन करने के साथ ही फुलकान से पूछताछ की तो उन्होंने इंकार कर दिया इसके बाद डिप्टी सीवीओ डॉ. शिव नारायण को मौके पर बुलाया।

    उन्होंने पकाए गए मांस के टुकड़ों का सैंपल जांच के लिए लेने के साथ ही लैब भेज दिया। सीओ चौरीचौरा अनुराग कुमार सिंह ने बताया कि प्रतिबंधित मांस पकाए जाने की सूचना मिली थी।जांच के लिए सैंपल भेजा गया है।रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई होगी।