विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर के सराफा मंडी में DRI का छापा, स्टॉक और पुराने लेनदेन की हुई जांच

Published: Thu, 15 Oct 2026 07:45 AM (IST)

डीआरआई की लखनऊ टीम ने गोरखपुर के हिंदी बाजार स्थित सराफा मंडी में एक कारोबारी के प्रतिष्ठान पर छापा मारा। ...और पढ़ें

लखनऊ से आई टीम ने गोपी गली स्थित सोना-चांदी गलाने वाले प्रतिष्ठान के देर शाम तक खंगाले दस्तावेज। जागरण

लखनऊ से आई टीम ने गोपी गली स्थित सोना-चांदी गलाने वाले प्रतिष्ठान के देर शाम तक खंगाले दस्तावेज। जागरण

HighLights

  1. गोरखपुर सराफा मंडी में डीआरआई टीम ने की छापेमारी।

  2. सोना-चांदी स्टॉक और पुराने लेनदेन की हुई जांच।

  3. कार्रवाई देर रात तक जारी रही, कारण अज्ञात।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। हिन्दी बाजार स्थित सराफा मंडी में बुधवार को राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआइ) की टीम ने एक सराफा कारोबारी के प्रतिष्ठान पर छापेमारी की। लखनऊ से आई टीम ने सोना-चांदी के स्टाक और पुराने लेनदेन से जुड़े दस्तावेजों की जांच की। देर रात तक कार्रवाई जारी रही। हालांकि, विभाग की ओर से छापेमारी के कारणों और जांच में सामने आए तथ्यों को लेकर कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी गई और न ही अधिकारिक पुष्टि की गई।

सराफा मंडी की गोपी गली स्थित संबंधित प्रतिष्ठान पर लंबे समय से सोना-चांदी गलाने का काम होता है। बाजार में चर्चा है कि प्रतिष्ठान की गतिविधियां पिछले दो वर्षों से डीआरआई की निगरानी में थीं। बुधवार को गोपनीय सूचना के आधार पर लखनऊ की टीम ने पहुंचकर जांच शुरू की।

कार्रवाई की जानकारी मिलते ही मंडी में हलचल बढ़ गई। शुरुआत में कारोबारी और आसपास के लोग इसे आयकर, जीएसटी या कस्टम विभाग की कार्रवाई मान रहे थे। बाद में टीम के डीआरआई से जुड़े होने की जानकारी सामने आई।

संबंधित फर्म सोना-चांदी गलाने के साथ बड़े स्तर पर खरीद-फरोख्त को लेकर भी चर्चा में रही है। बाजार के कुछ कारोबारियों के अनुसार, पिछले दिनों करीब दो किलो सोने के कथित गबन का मामला सामने आया था। बताया जाता है कि बाजार के कुछ प्रतिष्ठित कारोबारियों ने आपसी बातचीत से मामले को सुलझा लिया था। हालांकि, इस प्रकरण की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है और न ही पुलिस में शिकायत किए जाने की जानकारी सामने आई है।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में चौरी चौरा को बड़ी सौगात: सीएम योगी जल्द करेंगे नए ओवरब्रिज का उद्घाटन, सर्विस रोड की भी रखेंगे नींव

वहीं पिछले कुछ वर्षों में फर्म की गतिविधियां बढ़ने और करोड़ों रुपये की संपत्ति खरीदे जाने की चर्चाएं भी बाजार में हैं। आयकर विभाग की निगरानी में होने की बात भी कही जा रही है, लेकिन इन दावों की भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

सराफा मंडल के अध्यक्ष गणेश वर्मा ने बताया कि गोपी गली में डीआरआई की छापेमारी की जानकारी मिली है। जबकि स्थानीय थाने की पुलिस ने भी इस कार्रवाई से अनभिज्ञता जताई।

यह भी पढ़ें- मिशन शक्ति अभियान: गोरखपुर में रोशनी बनीं BDO, मांडवी ने संभाली BEO की जिम्मेदारी