गोरखपुर में चौरी चौरा को बड़ी सौगात: सीएम योगी जल्द करेंगे नए ओवरब्रिज का उद्घाटन, सर्विस रोड की भी रखेंगे नींव
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चौरी चौरा के भोपा बाजार रेलवे क्रासिंग पर बने ओवरब्रिज का उद्घाटन करेंगे और सर्विस रोड का ...और पढ़ें

सीएम योगी आदित्यनाथ। जागरण
HighLights
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चौरी चौरा ओवरब्रिज का करेंगे उद्घाटन।
ओवरब्रिज के साथ सर्विस रोड का भी होगा शिलान्यास।
डीएम ने निरीक्षण कर सुरक्षा जाली लगाने के दिए निर्देश।
संवाद सूत्र, मुंडेरा बाजार, (गोरखपुर)। चौरी चौरा के भोपा बाजार रेलवे क्रासिंग पर बने ओवरब्रिज का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। ओवरब्रिज के बगल में सर्विस रोड भी बनाई जाएगी। मुख्यमंत्री इसका शिलान्यास करेंगे। उन्होंने सहमति दे दी है। जल्द ही तिथि की घोषणा की जाएगी। पहले 17 अक्टूबर को उद्घाटन व शिलान्यास की बात हुई थी लेकिन बाद में तिथि तय नहीं हो सकी।
मुख्यमंत्री द्वारा सहमति मिलने के बाद मंगलवार को डीएम दीपक मीणा व सीडीओ शाश्वत त्रिपुरारी ने सेतु निगम, लोक निर्माण विभाग और बिजली निगम के अभियंताओं के साथ ओवरब्रिज का निरीक्षण किया। डीएम ने अधिकारियों से कहा कि पुल के दोनों तरफ सुरक्षा जाली लगाई जाए।
मुख्यमंत्री की सहमति मिलने के बाद नगर पंचायत चौरी चौरा ने बलिदानी स्मारक के सुंदरीकरण का काम तेज कर दिया है। नगर पंचायत अध्यक्ष सन्नी जायसवाल ने बताया कि स्मारक की साफ-सफाई और रंगाई-पोताई के अलावा दीवार पर चौरी चौरा के बलिदानियों और महापुरुषों के चित्र भी बनाए जाएंगे।
यह भी पढ़ें- मिशन शक्ति अभियान: गोरखपुर में रोशनी बनीं BDO, मांडवी ने संभाली BEO की जिम्मेदारी
निरीक्षण और तैयारियों के दौरान एसडीएम प्रशासन डा. वैभव शर्मा, सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक एके सिंह, तहसीलदार संजय सिंह, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अरविंद सिंह, सभासद अजय पासवान मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर के कुसम्ही जंगल में छुपा 600 साल पुराना धाम, जहां मन्नत मांगते ही टल जाता है असमय काल
