Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मूर्ति अनावरण के कार्यक्रम में बोले डा. संजय निषाद श्रीराम का राज्य रहेगा व निषादराज भी रहेंगे

    By Navneet Prakash TripathiEdited By:
    Updated: Mon, 11 Oct 2021 11:05 AM (IST)

    निषाद पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष डा. संजय निषाद मूर्ति का अनावरण करने के लिए आयोजित समारोह में शामिल होने के लिए देवरिया जिले के रुद्रपुर में गए थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्‍होंने 2022 में फिर से भाजपा की सरकार बनने का दावा किया।

    Hero Image
    स्‍व. बाबू राजेंद्र सिंह श्रीनेत की प्रतिमा का अनावरण करते डा. संजय निषाद। जागरण

    गोरखपुर, जागरण संवाददाता। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एमएलसी डा.संजय निषाद ने रविवार को सपा, कांग्रेस व बसपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में रामराज्य की स्थापना में समाजवादी पार्टी ही नहीं, कांग्रेस व बसपा भी बाधक बनीं। कांग्रेस हमारी धर्म व संस्कृति को ही नष्ट करने में लगी है। जब-जब इन दलों की सरकारें बनीं जाति विशेष के लोगों को नौकरियां दी गई, निषाद समाज के लोगों को नौकरियों से वंचित किया गया। 2022 में प्रदेश में श्रीराम का राज्य भी रहेगा और निषादराज भी रहेंगे। वह रविवार को रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के बर्दगोनिया गांव में स्व.राजेंद्र सिंह श्रीनेत की मूर्ति अनावरण के अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुलायम सिंह ने चलवाई थी रामभक्‍तों पर गोली

    डा. संजय निषाद ने कहा कि कहा कि प्रदेश में अब मुलायम सिंह यादव की सरकार नहीं है, जो रामभक्तों पर गोली चलाएगी। निषाद समाज के लोगों ने मंदिर के लिए सर्वाधिक कुर्बानी दी। यह सिलसिला सदियों से चला आ रहा है। आने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी विरोधी पार्टियां झूठ का सहारा लेकर अस्तित्व बचाने में लगी हैं।

    कांग्रेस पर लगाया परिवारवाद का आरोप

    उन्होंने गांधी परिवार पर प्रहार करते हुए कहा कि सोनिया गांधी को जनता ने नकार दिया है। परिवारवाद के चलते प्रियंका गांधी को प्रदेश की राजनीति में उतार दिया गया है। इसी दल ने 70 सालों तक हमारे समाज के लोगों का शोषण किया। निषाद पार्टी का संकल्प है कि जबतक पूरे देश में निषादराज व राम का राज्य स्थापित नहीं हो जाता, हमारा समाज चैन से बैठने वाला नहीं है।

    दवरिया की सभी विधानसभा सीटों पर जीतेगा एनडीए गठबंधन

    डा. निषाद ने कहा कि कहा कि देवरिया जनपद में सभी सीटों पर एनडीए गठबंधन का कब्जा होगा। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय सिंह ने कहा कि रूद्रपुर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास का कीर्तिमान स्थापित होगा।बेरोजगारी को दूर करने के लिए उद्योग धंधों को लगवाया जाएगा। इस दौरान समारोह को अंजनी वर्मा, रामचंद्र गुप्ता, अजीत यादव, राजेश सिंह, अरुण सिंह, लक्ष्मी निषाद, देवेंद्र साहनी, जयप्रकाश सिंह आदि ने संबोधित किया।

    डा.संजय निषाद का हुआ भव्य स्वागत

    निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. संजय कुमार निषाद का खरोह, रामपुर चौराहा, इंदूपुर, कटाई, वनस्पति, रामलक्षन चौराहा, बनिएनी चौराहा, छितही बाजार, सुदामा चौराहा, करमेल में स्वागत किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ा था।