Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    देवरिया में किशोरी के अपहरण में गिरफ्तार हुए जिला पंचायत सदस्य

    By Rahul SrivastavaEdited By:
    Updated: Wed, 22 Sep 2021 06:15 AM (IST)

    किशोरी के अपहरण के मामले में फरार चल रहे देवरिया जिला पंचायत सदस्य समेत दो आरोपितों को पुलिस ने सहजौर चौराहे के समीप से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बा ...और पढ़ें

    Hero Image
    किशोरी के अपहरण में जिला पंचायत सदस्य समेत दो लोग गिरफ्तार। प्रतीकात्मक तस्वीर

    गोरखपुर, जागरण संवाददाता : किशोरी के अपहरण के मामले में फरार चल रहे देवरिया जिला पंचायत सदस्य समेत दो आरोपितों को पुलिस ने सहजौर चौराहे के समीप से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद दोनों आरोपितों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लार के एक गांव निवासी किशोरी का 2020 में हुआ था अपहरण

    लार थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी का वर्ष 2020 में अपहरण हो गया। इस मामले में लड़की की मां ने न्यायालय की शरण ली। 30 अगस्त, 2020 को न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ। किशोरी की मां ने बताया कि उसकी 15 साल की बेटी का राजन चौहान, उसके पिता सुमेर चौहान व खुखुंदू के गोविंद ने अपहरण कर लिया है। बाद में किशोरी को बरामद कर लिया गया। 29 दिसंबर, 2020 को लार थाने में किशोरी की मां ने दोबारा मुकदमा दर्ज कराया कि उसकी बेटी का रावतपार रघेन के रहने वाले राजन चौहान व जिला पंचायत सदस्य जनक कुशवाहा ने अपहरण कर लिया है। इस मामले में फरार चल रहे जिला पंचायत सदस्य समेत दोनों आरोपितों को उप निरीक्षक सौरभ सिंह ने सहजौर चौराहे के समीप से गिरफ्तार कर लिया।

    आराेपितों को भेज दिया गया जेल

    प्रभारी निरीक्षक प्रदीप शर्मा ने कहा कि मामला पुराना है। आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उधर जिला पंचायत सदस्य जनक कुशवाहा ने कहा कि उसे साजिश के तहत फंसाया गया है। अगर पुलिस निष्पक्ष जांच करें तो सच उजागर हो सकता है।

    मौलवी ने महिला से की छेडख़ानी, गया जेल

    बरहज थाना क्षेत्र के एक गांव में झाड़-फूंक के बहाने महिला के साथ छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित मौलवी को न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। बिहार प्रांत के छपरा जनपद के गढौरा थाना क्षेत्र के लोहनपुर गांव का रहने वाला मौलवी मुश्ताक पुत्र मुस्तकीम क्षेत्र के एक गांव में आया था। उसने झाड़-फूंक के दौरान महिला से छेड़खानी की। इसकी जानकारी लोगों को हुई तो पुलिस से शिकायत की। पुलिस मौलवी को लेकर थाने आई। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक टीजे सिंह ने बताया कि आरोपित मौलवी को छेड़खानी के मामले में जेल भेजा गया है।