विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देवरिया और गोरखपुर बाईपास को जोड़ने की राह में तकनीकी अड़चन, अधर में लटकी योजना

Published: Fri, 27 Nov 2026 08:14 AM (IST)

देवरिया बाईपास को सिक्टौर में गोरखपुर बाईपास से जोड़ने की योजना तकनीकी बाधाओं के कारण ठंडे बस्ते में जा सकती है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के इंजीनियरों को दोनों सड़कों को आपस में मिलाने की कार्ययोजना तय करने में मुश्किल आ रही है।

देवरिया बाईपास। जागरण

देवरिया बाईपास। जागरण

HighLights

  1. देवरिया बाईपास-गोरखपुर बाईपास कनेक्शन योजना तकनीकी बाधाओं के कारण ठंडे बस्ते में।

  2. एनएचएआई इंजीनियरों को दोनों सड़कों को जोड़ने की कार्ययोजना बनाने में चुनौती।

  3. समानांतर सड़कों के कारण तकनीकी अड़चनें, परियोजना अधर में लटकी।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। देवरिया बाईपास को सिक्टौर में गोरखपुर बाईपास से जोड़ने की योजना ठंडे बस्ते में जा सकती है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के इंजीनियरों की टीम कई दौर की मशक्कत के बाद भी दोनों सड़कों को आपस में मिलाने की कार्ययोजना नहीं तय कर पाई है। अब आखिरी बार कार्ययोजना के लिए एक अभियंता को प्रस्ताव भेजा गया है। यदि वहां से भी कोई रास्ता नहीं निकला तो दोनों सड़कें आपस में नहीं मिल पाएंगी।

सहजनवा में कालेसर जीरो प्वाइंट से होते हुए कुशीनगर तक फोरलेन सड़क जाती है। यह सड़क जगदीशपुर में मिलती है। इसे गोरखपुर बाईपास का नाम दिया गया है। हाल के दिनों में देवरिया बाईपास सड़क रुस्तमपुर के पास से तारामंडल, चिड़ियाघर, सिक्टौर होते हुए सूबा बाजार तक फोरलेन बना दी गई है।

सूबा बाजार से यह सड़क देवरिया की सड़क से मिल जाती है। कुशीनगर की तरफ से या लखनऊ की तरफ से गोरखपुर शहर में आने वालों को रामनगर कड़जहा जाना पड़ता है। वहां से उन्हें वापस महानगर में आना पड़ता है। इसे देखते हुए गोरखपुर बाईपास फोरलेन को देवरिया बाईपास फोरलेन से सिक्टौर में मिलाने का प्रस्ताव रखा गया है।

इन शहरों तक पहुंचना और वापस आना होगा आसान
लखनऊ, वाराणसी, कुशीनगर आने-जाने वालों को काफी सहूलियत हो जाएगी।

समानांतर सड़क से समस्या
गोरखपुर बाईपास और देवरिया बाईपास फोरलेन सिक्टौर में समानांतर होकर आगे बढ़ रही है। इस कारण इसे जोड़ने में तकनीकी बाधा सामने आ रहा है। एनएचएआई के परियोजना निदेशक अंकित का कहना है कि इंजीनियरों की टीम ने कई बार डिजाइन बनाने पर मंथन किया लेकिन फिलहाल सफलता नहीं मिली है। इस कारण अभी परियाेजना को लेकर कुछ कहा नहीं जा सकता है। एक वरिष्ठ इंजीनियर के पास इस प्रस्ताव को भेजा गया है।

यह भी पढ़ें- 15 दिसंबर तक गोरखपुर से बाहर जाना मुश्किल! कन्फर्म दूर, तत्काल और जनरल में भी जगह नहीं


जमीन अधिग्रहण का भी फायदा नहीं
अधिकारियों का कहना है कि दोनों फोरलेन को आपस में मिलाने के लिए जमीन का अधिग्रहण करने पर भी मंथन किया गया लेकिन इसका भी फायदा नहीं दिख रहा है। सड़क इस तरह होनी चाहिए कि सभी को सहूलियत मिले और कोई हादसा भी न हो।

यह भी पढ़ें- यूपी में सपा और भाजपा के नेता बनेंगे समधी, तिवारी हाता और करवरिया परिवार में रिश्ता, देहरादून में हुई सगाई

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।