Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कच्ची उम्र में प्यार हुआ फिर दोनो ने खा लिया जहरीला पदार्थ, जानें-क्‍या हुआ Gorakhpur News

    By Satish ShuklaEdited By:
    Updated: Thu, 12 Sep 2019 08:52 PM (IST)

    पूरी रात दोनों बात करते रहे। गुरुवार की भोर में दोनो ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। सुबह जब ग्रामीण बाहर निकले तो पेड़ के नीचे किशोरी को तड़पते हुए देखा।

    कच्ची उम्र में प्यार हुआ फिर दोनो ने खा लिया जहरीला पदार्थ, जानें-क्‍या हुआ Gorakhpur News

    गोरखपुर, जेएनएन। दोनों की उम्र करीब 16 से 17 वर्ष के बीच थी। दोनों ही कक्षा आठ में साथ पढ़ते थे। दोनों में प्यार हो गया, लेकिन परिवार वालों को यह मंजूर नहीं था। बंदिशें लगानी शुरू हुई तो कच्ची उम्र के इन प्रेमियों ने आत्मघाती कदम उठाते हुए जान दे दी। यह वाकया सिद्धार्थनगर जिले का है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दोनो दर्जा आठ तक गांव के स्‍कूल में पढ़े

    बांसी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मसिना निवासी परमशीला उर्फ टुर्री ननिहाल में अपने परिवार के साथ रहती थी, जबकि किशोर ललित पाल इसी गांव का था। दोनों कक्षा आठ तक ग्राम स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में साथ पढ़ते थे। दोनों के बीच प्यार हो गया। जानकारी होने पर किशोरी के घर वालों ने उसकी पढ़ाई रोक दी। जबकि किशोर ने गांव में स्थित एक स्कूल में कक्षा नौ में दाखिला ले लिया।

    बंदिशों के बावजूद मिलते रहे दोनो

    बंदिशों के बावजूद दोनों आपस में मिलते रहे। इसे लेकर दोनों के परिजन नाराज रहते थे। बुधवार की रात किशोर व किशोरी ने घर वालों के साथ भोजन किया था। जब सभी सो गए तो गांव के बाहर अमरूद के पेड़ के पास मिलने के लिए गए।

    रात भर बात करते रहे, सुबह का लिया जहरीला पदार्थ

    पूरी रात दोनों बात करते रहे। गुरुवार की भोर में दोनो ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। सुबह जब ग्रामीण बाहर निकले तो पेड़ के नीचे किशोरी को तड़पते हुए देखा। अभी लोग उसे अस्पताल पहुंचाते, तभी पता चला कि किशोर भी अपने घर में अचेत पड़ा है। उसे भी अस्‍पताल ले जाया गया। दोनों की इलाज के दौरान मौत हो गई। एसपी डा. धर्मवीर ने बताया कि सीओ बांसी को जांच दी है। अगर मामला आनर किलिंग से जुड़ा निकला तो कार्रवाई होगी।