Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गोरखपुर में काले ग्रेनाइट के पत्‍थर पर छप गई लोकार्पण की रंगीन फोटो, देखकर चौंक गए लोग Gorakhpur News

    By Satish ShuklaEdited By:
    Updated: Mon, 30 Nov 2020 06:03 PM (IST)

    लोकार्पण के शिलापट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महापौर सीताराम जायसवाल पार्षद बब्लू गुप्ता के साथ ही अन्य लोगों की रंगीन फोटो देख लोग हैरान रह गए। यह अल्ट्रावायलेट प्रिंटर का कमाल है। इसे देख खुद महापौर भी चौंक गए।

    Hero Image
    ग्रेनाइट पर अल्ट्रावायलेट प्रिंटिंग से बनी तस्वीर।

    गोरखपुर, जेएनएन। लोकार्पण-शिलान्यास वाले ग्रेनाइट के शिलापट पर अब तक सिर्फ शब्द उकेरे जाते रहे हैं लेकिन अब इन पर तस्वीरों को भी नुमाया किया जाने लगा है। आधुनिक मशीन से बहुरंगी फोटो के साथ शिलापट्ट पर लिखी गई इबारत न केवल लोगों को बल्कि जनप्रतिनिधियों को भी पसंद आ रही है। शहर में अत्याधुनिक मशीनों से यह काम आसान हो गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    धर्मशाला वार्ड में 26 नवंबर को प्रभावती देवी मार्ग का लोकार्पण हुआ। लोकार्पण के शिलापट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महापौर सीताराम जायसवाल, पार्षद बब्लू गुप्ता के साथ ही अन्य लोगों की रंगीन फोटो देख लोग हैरान रह गए। लोगों को भरोसा ही नहीं हो रहा था कि जिस ग्रेनाइट पत्थर पर नाम लिखवाने में घंटों लग जाते थे, अब उसी पर रंगीन फोटो भी बन सकती है। खुद महापौर भी चौंक गए थे जब उन्होंने इसे देखा। इस तकनीक की जानकारी लेने के साथ उन्होंने इसकी तारीफ भी की।

    ऐसे हुआ संभव

    अल्ट्रावायलेट प्रिंटर (यूवी प्रिंटर) से कई रंगों का उपयोग कर किसी भी समतल सतह पर शब्द और चित्र उकेरे जा सकते हैं। यह काम समतल मार्बल, ग्रेनाइट, लकड़ी, मेटल (धातु) या शीशे पर भी हो सकता है। प्रिंटिंग से जुड़े संजय सिंह ने बताया कि मशीन का बोर्ड आठ गुणे चार फीट के आकार का है। यह फ्लेक्स मशीन की तरह ही है लेकिन इसमें मीडिया स्थिर रहता है और हेड प्रिंट करता है। जबकि फ्लेक्स मशीन रोल टू रोल चलती हैं।

    आलमारी पर भी बनवा रहे तस्वीर

    यूवी प्रिंटर के बारे में जिन्हें पता है वह इसकी मदद से आलमारियों व घर के अन्य सामान पर खुद और परिवार के अन्य सदस्यों की फोटो बनवा रहे हैं। यह फोटो लंबे समय तक खराब नहीं होती है।

    समय की होगी बचत

    यूवी प्रिंटर से लोकार्पण शिलापट व अन्य काम करने में आसानी हो गई है। कम समय में ज्यादा और आकर्षक काम संभव हुआ है।