विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर जनता दर्शन में सीएम योगी के सख्त निर्देश, जमीन कब्जाने वालों पर कसेगा शिकंजा

By Rakesh RaiEdited By: Vivek Shukla
Published: Sun, 29 Nov 2026 09:44 AM (IST)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में जनता दर्शन के दौरान लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और इलाज के लिए आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया, साथ ही गोशाला में गोसेवा भी की।

जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने सुनीं 150 लोगों की समस्याएं। सूवि

जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने सुनीं 150 लोगों की समस्याएं। सूवि

HighLights

  1. सीएम योगी ने गोरखपुर में जनता दर्शन में समस्याएं सुनीं।

  2. जमीन कब्जाने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

  3. इलाज के लिए आर्थिक सहायता का आश्वासन भी दिया।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। शनिवार शाम गोरखपुर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में रात्रि प्रवास के बाद रविवार सुबह जनता दर्शन में विभिन्न जिलों से आए लोगों से मुलाकात की। ध्यान से उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन समस्याओं का समाधान तत्परता से किया जाए।

इस दौरान जमीन कब्जा किए जाने की कतिपय शिकायतों पर उन्होंने अधिकारियों से कहा, ‘जमीन कब्जाने के मामलों में जांच कराकर सख्त कार्रवाई की जाए।’ मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की हर समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता है।

रविवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने आयोजित जनता दर्शन में कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद पहुंचे और एक-एक करके सबकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने करीब 150 लोगों से मुलाकात की।

उन्होंने सबको भरोसा दिलाया कि उनकी समस्या का निराकरण पूरी संवेदनशीलता से कराया जाएगा। जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि किसी की जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले, कमजोरों को उजाड़ने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। जमीन से जुड़े पारिवारिक विवाद के मामलों में संवाद से समस्या समाधान पर ध्यान दिया जाए, न्यायपूर्ण तरीके से हिस्सेदारी तय कराई जाए।

WhatsApp Image 2026-11-29 at 9.06.24 AM

सीएम योगी के समक्ष जनता दर्शन में कई लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार इलाज के लिए भरपूर मदद करेगी। उनके प्रार्थना पत्रों को अधिकारियों को थमाते हुए सीएम ने निर्देश दिया कि इलाज से जुड़ी इस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूर्ण करा कर शासन में उपलब्ध कराया जाए।

यह भी पढ़ें- महराजगंज में सौतेली मां करा रही थी बुजुर्ग से शादी, दुल्हन के लिबास में मंडप छोड़ भागी युवती

मंदिर की गोशाला में मुख्यमंत्री ने की गोसेवा, गुड़ खिलाकर गोवंश से पूछा- और खाएगा
गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान रविवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दिनचर्या परंपरागत रही। उन्होंने प्रातःकाल गोरखनाथ मंदिर में गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन किया और अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर जाकर मत्था टेका। इसके बाद वह मंदिर परिसर का भ्रमण करते हुए मंदिर की गोशाला में पहुंचे और वहां कुछ समय व्यतीत किया। गोवंश को दुलारकर उन्होंने अपने हाथों से उन्हें गुड़ खिलाया। इस दौरान एक गोवंश को स्नेहिल भाव से काफी देर तक गुड़ खिलाने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा, ‘हो गया न, और खाएगा।’

यह भी पढ़ें- गोरखपुर विश्वविद्यालय में ABVP की नई कार्यकारिणी घोषित, विभांशु अध्यक्ष बने

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।